BOX OFFICE: 100 करोड़ क्लब में अक्षय कुमार की जबरदस्त एंट्री- 10 फिल्मों का हिसाब
फिल्म 2.0 के हिंदी वर्जन ने पांच दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 5 दिनों में फिल्म ने 111 करोड़ की कमाई कर ली है। इसी के साथ 2.0 100 करोड़ क्लब में अक्षय कुमार की 10वीं फिल्म शामिल हो चुकी है। कोई शक नहीं कि यह अक्षय कुमार के लिए बड़ा रिकॉर्ड है। यह अक्षय कुमार की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म भी साबित हो चुकी है। साथ ही सिंगल डे पर अक्षय की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी।
कोई शक नहीं कि 2.0 अक्षय कुमार के बॉक्स ऑफिस के लिए खास रही है। यह दो दिनों में ही अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी बन जाएगी। जो रिकॉर्ड अब तक टॉयलेट एक प्रेम कथा के पास है।

खास बात है कि महज 6 सालों में ही अक्षय कुमार की 10 फिल्मों ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। 2.0 इस साल रिलीज अक्षय कुमार की तीसरी फिल्म है। इससे पहले पैडमैन और गोल्ड भी रिलीज हो चुकी है। जहां पैडमैन ने 80 करोड़ के लगभग कमाई की थी। वहीं, गोल्ड ने 100 करोड़ का आंकड़ा सफलतापूर्वक पार किया था।
यहां जानें 100 करोड़ क्लब में शामिल अक्षय कुमार की फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











