2.0 हिंदी बॉक्स ऑफिस: 10 दिन की धमाकेदार कमाई और बने 10 शानदार RECORDS
अक्षय कुमार और रजनीकांत की 2.0 जहां दुनियाभर में जमकर कमाई कर रही है वहीं फिल्म के हिंदी बॉक्स ऑफिस का पूरा ज़िम्मा अक्षय कुमार ने बखूबी उठाया हुआ है। दस दिन में फिल्म लगभग 145 करोड़ की कमाई कर चुकी है और अक्षय कुमार की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।
वहीं फिल्म जल्द ही 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर अक्षय कुमार की पहली 150 करोड़ी फिल्म भी बन जाएगी। दिलचस्प है कि अक्षय कुमार ने अब तक अपने पूरे करियर में बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का आंकड़ा नहीं छुआ है। वहीं फिल्म अक्षय कुमार के करियर की तीसरी ब्लॉकबस्टर भी साबित हो सकती है।

अक्षय कुमार के करियर की पहली ब्लॉकबस्टर थी अनीस बज़्मी के निर्देशन में बनी वेलकम और दूसरी ब्लॉकबस्टर थी प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी राउडी राठौर। 2.0 में अक्षय का किरदार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। सबका एकमत से ये मानना है कि फिल्म के असली हीरो अक्षय कुमार ही हैं।
रिलीज़ के 10 दिन बाद भी फिल्म ज़बर्दस्त कमाई कर रही है। वहीं 10 दिन में फिल्म ने कुछ शानदार रिकॉर्ड्स भी बना डाले हैं। जानिए यहां


Click it and Unblock the Notifications











