2.0 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अक्षय कुमार की पहली 500 करोड़ी फिल्म- रिकॉर्डतोड़ कमाई
सुपरस्टार्स रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने एक हफ्ते में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। बता दें, इसी के साथ यह अक्षय कुमार की पहली 500 करोड़ी फिल्म बन चुकी है। वह भी सिर्फ एक हफ्ते में। बता दें, फिल्म भारत में तीन भाषाओं में रिलीज हुई थी- हिंदी, तमिल और तेलुगु। जबकि 12 भाषाओं में डब की गई थी।
2.0 ने बॉक्स ऑफिस पर बाहुबली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। बाहुबली हिंदी में डब हुई पहली 100 करोड़ी फिल्म थी। फिल्म ने 118.7 करोड़ का कलेक्शन किया था। जबकि 2.0 हिंदी ने 8 दिनों में ही 140 करोड़ की कमाई कर ली है। अब 2.0 हिंदी में डब में दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। पहले नंबर पर अभी भी बाहुबली 2 है, जिसने 500 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन किया था।

बहरहाल, अक्षय कुमार की बात की जाए तो 2.0 उनके करियर में जबरदस्त फिल्म साबित हुई है। सुपरस्टार ने इस फिल्म से कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड कायम किये हैं, जो शायद अब कोई खान स्टार या दूसरे सुपरस्टार्स कुछ साल तक तो नहीं ही तोड़ पाएं।
यहां जानें बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार के कुछ खास बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स-


Click it and Unblock the Notifications