2.0 बॉक्स ऑफिस: भारत में सबसे ज़्यादा कमाने वाली दूसरी फिल्म, अक्षय कुमार ने बाहुबली को छोड़ा पीछे

अक्षय कुमार के लिए ये साल बेहतरीन रहा। जहां पैडमैन के साथ उन्होंने एक बेहतरीन विषय पर अच्छी फिल्म बनाकर सबका दिल जीता तो वहीं उनके देशभक्ति अवतार के साथ गोल्ड में भी उन्होंने लोगों का दिल जीता। लेकिन सबसे शानदार रहा अक्षय कुमार का साउथ डेब्यू। 2.0 में अक्षय का विलेन अवतार उन्हें हीरो बना गया।

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 518 करोड़ की कमाई कर ली है और अब ये भारत में सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म दूसरी फिल्म बन चुकी है। सबसे दिलचस्प बात है कि इस लिस्ट में टॉप 3 नंबर पर केवल साउथ की ही फिल्में हैं और अक्षय कुमार नंबर 2 पर आने के लिए बाहबुली 1 के 513 करोड़ की कमाई को पीछे छोड़ चुके हैं।

2-0-box-office-akshay-kumar-film-is-second-highest-time-grosser-beats-baahubali

2.0 में अक्षय कुमार भले ही फिल्म के सेकंड हाफ में आते हैं लेकिन दर्शकों को उनका किरदार बेहद पसंद आया था। फिल्म ने अक्षय कुमार की बदौलत हिंदी में भी धमाकेदार कमाई की है। हालांकि अब जाकर फिल्म 180 करोड़ पर रूक गई है। देखना है कि साल के खत्म होते होते, फिल्म हिंदी में 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले पाती है या नहीं।

वहीं फिल्म की कुल कमाई के लिए 525 - 540 करोड़ तक के कयास लगाए जा रहे हैं। वर्ल्डवाइड स्तर पर फिल्म 700 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी है। जानिए, सबसे ज़्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्में -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X