BOX OFFICE: 2.0 का जलवा कायम- 7 दिनों में अक्षय कुमार, रजनीकांत की रिकॉर्डतोड़ कमाई
अक्षय कुमार- रजनीकांत की फिल्म 2.0 ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर कुल 200 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है। जबकि फिल्म के सिर्फ हिंदी वर्जन ने 130 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने 7 दिनों तक एकदम शानदार प्रदर्शन दिखाया है। बता दें, गुरुवार की कमाई के साथ यह अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म साबित होगी।
2.0 भारत में तीन भाषाओं में रिलीज हुई है- हिंदी, तमिल और तेलुगु.. जबकि 12 भाषाओं में डब की गई है। सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है। कोई शक नहीं कि यह अक्षय कुमार के करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है। फिल्म ने बुधवार को 10 करोड़ का कलेक्शन किया है।

600 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म कई मायनों में खास निकली। फिल्म ने अपने शानदार वीएफएक्स के लिए काफी तारीख सुनी.. जबकि यह रजनीकांत और अक्षय कुमार दोनों के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बनी। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म भारत में 400 करोड़ तक पहुंच सकती है।


Click it and Unblock the Notifications