2.0 हिंदी बॉक्स ऑफिस धमाका- बाहुबली को भी छोड़ा पीछे- नंबर 2 पर बनाई जगह

अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 ने आखिरकार बॉक्स ऑफिस पर बाहुबली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जी हां, बाहुबली हिंदी में डब हुई पहली 100 करोड़ी फिल्म थी। फिल्म ने 118.7 करोड़ का कलेक्शन किया था। जबकि 2.0 हिंदी ने 7 दिनों में 132 करोड़ की कमाई कर ली है। अब 2.0 हिंदी में डब में दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।

जबकि पहले नंबर पर अभी भी बाहुबली 2 विराजमान है, जिसने 500 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन किया था। वहीं, यह हिंदी में डब हुई रजनीकांत की भी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। जबकि गुरुवार के कलेक्शन के साथ ही यह अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी साबित हो चुकी है।

2 point 0

कोई शक नहीं कि 2.0 की मायनों में खास फिल्म है। 2.0 भारत में तीन भाषाओं में रिलीज हुई है- हिंदी, तमिल और तेलुगु.. जबकि 12 भाषाओं में डब की गई है। फिल्म ने अपने शानदार वीएफएक्स के लिए काफी तारीफ सुनी.. जबकि यह रजनीकांत और अक्षय कुमार दोनों के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बनी।

यहां जानें फिल्म के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X