1920 Horrors Of The Heart Box Office Day 1: अविका गौर की डेब्यू फिल्म, शुक्रवार की कमाई ने सबको चौंका दिया

1920-horrors-of-the-heart-box-office-day-1-avika-gor-debut-film-surprises-with-friday-collection

1920 Horrors Of The Heart Box Office Day 1: मेगा बजट फिल्म आदिपुरुष जहां बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी रही। वहीं, विक्की कौशल- सारा अली खान की 'जरा हटके जरा बचके' की धड़ाधड़ कमाई जारी है। इतना ही नहीं, बल्कि इस शुक्रवार को रिलीज हुई हॉरर फिल्म '1920 हॉरर्स ऑफ द हार्ट' ने भी बढ़िया शुरुआत की है।

खास बात है कि फिल्म को बिना किसी प्रकार की मार्केटिंग और प्रमोशन के सीमित स्क्रीन रिलीज किया गया था, लिहाजा ट्रेड पंडितों को उम्मीद थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा से ज्यादा 25-30 लाख तक की ओपनिंग देगी। लेकिन फिल्म ने शुक्रवार की कलेक्शन से सबको हैरान कर दिया।

ओपनिंग कलेक्शन से किया सबको हैरान

1920 हॉरर्स ऑफ द हार्ट' ने पहले दिन 1.48 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, फिल्म की लेटेस्ट ऑक्यूपेंसी देखकर माना जा रहा है कि वीकेंड पर यह आंकड़ा दुगुना हो सकता है। कोई शक नहीं कि आदिपुरुष के फ्लॉप होने का इस फिल्म को काफी फायदा मिला है। बता दें, आदिपुरुष के कलेक्शन को देखते हुए अब उसके शोज भी कम किये जा रहे हैं।

अविका गौर की डेब्यू फिल्म

बता दें, कृष्णा भट्ट के निर्देशन में बनी इस फिल्म के साथ 'बालिका वधु' फेम एक्ट्रेस अविका गौर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। उनके अलावा फिल्म में राहुल देव, बरखा बिष्ट, अमित बहल और अवतार गिल नजर आएंगे।

बता दें, 1920 फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी, जिसमें अदा शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाया था। इसके बाद साल 2016 में दूसरी फिल्म आई थी 1920: लंदन, जिसने 2.50 करोड़ की ओपनिंग के साथ, 15.45 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन दिया था।

Read more about: avika gor box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X