Box Office 2023: बॉलीवुड की 14 फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल, टॉप पर जवान, देंखे 10 महीनों का रिपोर्ट कार्ड

14-bollywood-movies-entered-100-crore-club-worldwide-in-2023-so-far-jawan-tops-the-list

Box Office 2023: अक्टूबर का महीना बॉलीवुड फिल्मों के लिए कुछ खास भले ना रहा हो, लेकिन कोई शक नहीं कि ये साल हिंदी फिल्मों के लिए काफी धमाकेदार रहा है। कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसे ऐसे रिकॉर्ड कायम किये हैं, जो आने वाले दिनों में किसी भी फिल्म के लिए तोड़ना काफी मुश्किल होने वाला है।

साल 2023 के 10 महीने गुजर चुके हैं और अब तक हमें 9 हिट फिल्में मिल चुकी हैं। खास बात है कि हिंदी फिल्मों की इतिहास में पहली बार है कि एक ही साल में तीन फिल्मों ने भारत में 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। पठान, गदर 2 और जवान ने अपनी धमाकेदार पारी के साथ बॉलीवुड ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

14 फिल्में 100 करोड़ पार

हालांकि, कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर भी पड़ी हैं। अक्षय कुमार की सेल्फी और मिशन रानीगंज बुरी तरह फ्लॉप रही। वहीं, प्रभास स्टारर आदिपुरुष को दर्शकों ने बुरी तरह नकार दिया। बहरहाल, इनके बीच.. इस साल 14 फिल्मों ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस लिस्ट में टॉप पर है शाहरुख खान की जवान, जिसने 1000 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन किया है।

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में शामिल बॉलीवुड फिल्में:

जवान- 1143.59 करोड़
पठान- 1069.85 करोड़
गदर 2- 685.19 करोड़
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी- 348.89 करोड़
द केरल स्टोरी- 293.25 करोड़
आदिपुरुष (हिंदी)- 228.46 करोड़
तू झूठी मैं मक्कार- 221.28 करोड़
ओएमजी 2- 220 करोड़
किसी का भाई किसी की जान- 185.50 करोड़
ड्रीम गर्ल 2- 135 करोड़
फुकरे 3- 127.73 करोड़
भोला- 124 करोड़
सत्यप्रेम की कथा- 119.81 करोड़
जरा हटके जरा बचके- 112 करोड़

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X