12th Fail Box Office- टाइगर के सामने 12वीं पास ने इतने करोड़ क्लब में मारी एंट्री? विक्रात मैसी की दमदार...

12th fail, box office

12th Fail Box Office Collection- सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 के सामने खड़े होकर धमाकेदार कमाई करने वाली 12वीं पास को लेकर चर्चा है। विक्रांत मैसी की ये फिल्म 50 करोड़ क्लब में एंट्री मार चुकी है और इस तरह से कहा जा रहा है कि फिल्म एक हिट हो चुकी है।

बीच में कुछ गड़बड़ होने के बाद फिल्म का तीसरा सप्ताह 8.54 करोड़ रहा जो कि हाल ही में रिलीज हुई टाइगर 3 को देखते हुए एक अच्छा नंबर है। चौथे सप्ताह में 9.48 करोड़ की कमाई के साथ लगभग एक करोड़ का इजाफा हुआ।

फिल्म के शो में बढ़ोतरी की गई तो दर्शकों की संख्या और भी बेहतर हो गई। शुक्रवार तक विक्रांत की ये फिल्म 45.13 करोड़ की कमाई पर है और ऐसा कहा जा रहा है कि इस सप्ताह के अंत में 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी।

ऐसा कहा जा रहा है कि ये फिल्म पसंद की जा रही है और ऐसा ही रहा तो ये 60 करोड़ तक आसानी से पहुंचने का दम रखती है। लेकिन जिस तरह से इसको लेकर उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं तो ऐसा लगता है कि, विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित फिल्म के लिए अगले सप्ताह की सुबह अच्छी नहीं होगी।

उधर सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 भी धीमे धीमे कमाई कर रही है और 400 करोड़ के आंकडे को पार कर चुकी है। देखने वाली बात होगी ये फिल्म अभी कितना आगे तक जाती है और किस हद तक कमाई करती है।

टाइगर 3 पहले ही ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ ने भी तगड़ा एक्शन किया है। 12वीं फेल की बात करें तो ये एक लो बजट फिल्म है लेकिन जिस तरह की कमाई ये कर रही है वो दमदार है। इस फिल्म की कहानी लोगों को काफी पसंद आ रही है।

Read more about: 12th fail box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X