Kartik Aaryan: 1 ब्लॉकबस्टर, 2 सुपरहिट फिल्में समेत 600 करोड़ का कलेक्शन, कार्तिक आर्यन के बॉक्स ऑफिस का हाल

12-years-of-kartik-aaryan-1-blockbuster-2-superhits-2-hits-box-office-analysis-600-crore-collection

12 years of Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन आज हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के एक जाने माने नाम हैं। साल 2011 में जब इस अभिनेता ने फिल्म 'प्यार का पंचनामा' के साथ सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, कोई नहीं जानता था कि ये इतनी लंबी पारी खेलने के लिए आए हैं। कार्तिक आर्यन ने आज फिल्म इंडस्ट्री में 12 साल पूरे कर लिये हैं और निर्माता- निर्देशकों की टॉप लिस्ट में शामिल हैं।

कहना गलत नहीं होगा कि अभिनेता ने अपनी मेहनत के बल बूते पर ये सफलता हासिल की है, जो उन्हें रातों रात नहीं मिली.. बल्कि एक के बाद एक सफल फिल्में देने के बाद मिली है।

636 करोड़ की कमाई

12 सालों में कार्तिक आर्यन ने 13 फिल्में की हैं, जिनमें से दो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई (धमाका और फ्रेडी), जबकि बाकी सभी सिनेमाघरों में आई हैं। थियेटर्स में रिलीज हुई 11 फिल्मों के साथ कार्तिक ने अपने करियर में अब तक कुल 636 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में

वहीं, हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्मों की बात करें तो, कार्तिक की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में भूल भुलैया 2 टॉप पर है, जो पिछले साल (2022) रिलीज हुई थी। फिल्म ने 185.57 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे नंबर पर है सोनू के टीटू की स्वीटी (2018), जिसने 108.95 करोड़ की कमाई की थी।

ब्लॉकबस्टर, सुपरहिट, हिट फिल्में

कार्तिक ने अपने करियर में अब तक एक ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है, जो है 'भूल भुलैया 2'.. उनकी सुपरहिट फिल्मों में शामिल है- सोनू के टीटू की स्वीटी और प्यार का पंचनामा 2.. जबकि दो हिट फिल्में हैं- लुका छिपी और पति पत्नी और वो.. वहीं, सबसे पहली फिल्म प्यार का पंचनामा औसत रही थी।

5 फ्लॉप फिल्में

कार्तिक के करियर की पांच फ्लॉप फिल्मों में शामिल है- शहजादा, गेस्ट इन लंदन, लव आजकल, कांची, आकाश वाणी.. बता दें, इनकी सबसे बड़ी ओपनिंग रही है 14.11 करोड़ की, जो मिली थी भूल भुलैया 2 से।

Read more about: kartik aaryan box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X