10 दिनों में होगा सूर्यवंशी का धमाका: 10 कारण, अक्षय कुमार- कैटरीना कैफ की यह फिल्म बदल देगी बॉक्स ऑफिस का खेल
अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सूर्यवंशी' 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म को लेकर सिनेमाप्रेमियों के बीच क्रेज साफ देखा जा सकता है। फिल्म की एडवांस बुकिंग जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। कोई शक नहीं कि इस फिल्म से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बहुत उम्मीदें हैं।
लगभग डेढ़ सालों से टलते टलते सूर्यवंशी अब जाकर थियेटर्स में रिलीज हो रही है। लिहाजा, काफी उम्मीदें हैं कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस का खेल बदलने वाली है। निर्माता, वितरकों से लेकर प्रदर्शकों तक.. सभी को फिल्म से अच्छे कमाई की उम्मीद है।

फिल्म सेंसर बोर्ड से ज़ीरो कट्स के साथ पास हो चुकी है। इस फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दिया गया है। भारत में साल 2020 मार्च से सिनेमाघर बंद हैं। 2021 फरवरी में कुछ दिनों के लिए सिनेमाघर खोले गए थे, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर की वजह से फिर बंद कर दिये गए। लगभग 18 महीनों के बाद अब सिनेमाघर फिर से खुल रहे हैं। लिहाजा, माना जा रहा है कि यह फिल्म गेम- चेंजर साबित हो सकती है।
10 कारण, क्यों बॉक्स ऑफिस का खेल बदल सकती है सूर्यवंशी-


Click it and Unblock the Notifications