BOX OFFICE: शाहरूख की 'रईस'.. 10 दिन पूरे.. जानें कलेक्शन, प्रॉफिट, RECORDS
शाहरूख खान की फिल्म रईस को बॉक्स ऑफिस पर 10 दिन हो गए। यहां जानें फिल्म की कुल कमाई और प्रॉफिट।
शाहरूख खान की फिल्म रईस को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉस मिल रहा है। और कहीं ना कहीं इस रिस्पॉस को देखते हुए शाहरूख फैंस बेहद खुश हैं। रईस 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुकी है और अब 150 करोड़ का आंकड़ा पार करने को तैयार है।
'मुझे लगा था, रईस पहले शुक्रवार को ही 100 करो़ड़ कमा लेगी....'
कोई शक नहीं कि शाहरूख खान को एक धमाकेदार फिल्म की जरूरत थी और 'रईस' ने उन्हें वही सफलता दी है। इसके साथ ही शाहरूख खान ने अपनी ही फिल्म माई नेम इज खान, फैन, जब तक है जान जैसी फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन भी पार कर लिया है।

काबिल से क्लैश होने के बावजूद रईस बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। जल्द ही फिल्म 150 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। और बता दें, 100 करोड़ क्लब में रईस शाहरूख खान की सातवीं फिल्म है। इससे पहले रिलीज फैन और डियर जिंदगी दोनों ही फिल्मों ने 100 करोड़ कमाने से पहले ही दम तोड़ दिया था।
यहां जानें फिल्म रईस का बॉक्स ऑफिस सफर-


Click it and Unblock the Notifications