बिहार में 1 सितंबर को रिलीज होगी जिला चंपारण
खेसारी लाल और मोहिनी घोष अभिनीत भोजपुरी फ़िल्म "जिला चम्पारण" 1 सितम्बर से पुरे बिहार और झारखण्ड में एक साथ रिलीज़ किया जा रहा है । फिल्म फिल्म में एक से बढ़कर एक गाने है जो सभी दर्शको को बहुत पसंद आ रहे है इस फिल्म के सभी गाने को यूटुब पर अपलोड कर दिया गया हैं ।
गीतकार आज़ाद सिंह के लिखा गीत और संगीतकार मधुकर आनंद के संगीत में बना गाना ''खुटा में फाटल है'' के गाने को बहुत लोग पसंद कर रहे है अभी तक इस गाने 10 लाख बार देखा जा चुका है । फिल्म में खेसारी लाल यादव और मोहिनी घोष पहली बार एक साथ पर्दे पर नजर आने वाले है।

फ़िल्म के निर्देशक लाल बाबू पंडित बहुत उत्साहित है यह उन की पहली भोजपुरी फिल्म है जिस को बहुत मेहनत से बनाया है। प्रकृति फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में मोहिनी घोष का किरदार काफी दमदार है। फिल्म 'जिला चंपारण' में मणि भट्टाचार्या,अवधेश मिश्रा, संजय पांडेय, मनोज टाइगर, आनंद मोहन, संजय महानंद, किरण यादव मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे !फ़िल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला है ।


Click it and Unblock the Notifications











