बिग गंगा अब बना ज़ी गंगा- भोजपुरी फिल्मों और नए सीरियल की सौगात, पढ़िए डिटेल
'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड' (ZEEL) ने भोजपुरी एंटरटेनमेंट चैनल बिग गंगा का नाम बदल कर जी गंगा (Zee Ganga) कर दिया है। इसी के साथ भोजपुरी कंटेंट देखने वाले दर्शकों के लिए नई टैग लाइन व लोगो जारी किया है। अब जी गंगा पर दर्शक 14 घंटे ऑरिजनल कंटेंट देख सकेंगे। अब भोजपुरी जी गंगा चैनल पर 10 घंटे के 4 फिक्शन शो और 4 नॉन फिक्शन शो जैसी एंटरटेमेंट सामाग्री दर्शकों को देखने को मिलेगी।
भोजपुरी एंटरटेनमेंट चैनल 'बिग गंगा' की रीब्रैंडिंग के तहत नई टैगलाइन "हर पल, अविरल" (Har Pal Aviral) दी गई है। साथ ही नया लोगो भी देखने को मिलता है। इतना ही नहीं चैनल के ब्रैंड एंबेसडर भोजपुरी सिनेमा के सुपस्टार निरहुआ होंगे। जिन्होंने इसे लेकर एक कैंपेन भी शुरू किया। अब भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों के लिए चैनल ने 500 से अधिक फिल्में भी जोड़ी हैं।

चीफ कंज्यूमर ऑफिसर प्रत्यूषा अग्रवाल ने इस जानकारी को देते हुए बताया कि जी ने हमेशा ही रचनात्क मंच दिए हैं। हम नई नई कहानियों को स्क्रीन के माध्यम से लोगों तक पहुंचाते हैं। लोगों की नई नई प्राथमिकताएं देखने को मिलती हैं ऐसे में हम भी उनकी उम्मीदों के अनुरुप बदलाव करते हैं।
वहीं ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के क्लस्टर हैड सम्राट घोष ने चैनल की रीब्रांडिंग को लेकर कहा कि, जी गंगा के साथ हम अब नए चरण में प्रवेश कर रहे हैं। हम पर ये जिम्मेदारी है कि हम भोजपुरी कंटेंट देखने वाले दर्शकों की हर उम्मीद को पूरा करें। लोग भी इस ब्रांड के साथ जुड़े और सांस्कृति रूप से वह प्रासंगिक सामाग्री हासिल कर पाए।


Click it and Unblock the Notifications