भोजपुरी स्टार Pawan Singh ने अब बॉलीवुड हसीना का पकड़ा हाथ, बारिश में किया खूब रोमांस!

Zareen Khan

Pawan Singh New Song: भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह ने हाल ही में एक ऐसा गाना रिलीज किया है, जिसे देखकर उनकी फैंस की सांसें बढ़ गई हैं। पवन सिंह अब बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ अपना रोमांटिक अंदाज दिखा रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान और भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह पहली बार एक साथ नजर आए हैं। टी-सीरीज और भूषण कुमार के बैनर तले रिलीज हुआ नया रोमांटिक ट्रैक "प्यार में हैं हम" लोगों के दिलों को छूने वाला है। इस गाने को पवन सिंह और पायल देव ने अपनी आवाज दी है। म्यूजिक भी पायल देव ने कंपोज़ किया है, जबकि इसके बोल कुनाल वर्मा ने लिखे हैं।

ऑन-स्क्रीन रोमांस और रियल फील

इस गाने की शूटिंग एक फिल्म सेट के बैकग्राउंड में की गई है। खास बात यह है कि इसमें रील और रियल रोमांस का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है। जरीन खान साड़ी में बेहद ग्रेसफुल और खूबसूरत लगीं, वहीं पवन सिंह ने अपनी दमदार आवाज और स्क्रीन प्रेजेंस से गाने को और खास बना दिया।

पवन सिंह का एक्सपीरियंस

गाने के बारे में बात करते हुए पवन सिंह ने कहा- "इस गाने का हिस्सा बनना मेरे लिए एक शानदार एक्सपीरिएंस रहा। जरीन के साथ काम करना इसे और भी खास बना गया। पायल देव के साथ यह सफर मजेदार और यादगार रहा। मुझे पूरा विश्वास है कि इस गाने की भावनाओं से दर्शक गहराई से जुड़ेंगे।"

जरीन खान का रोमांटिक अंदाज

जरीन खान ने अपने अनुभव को शेयर करते हुए कहा- "इस गाने की शूटिंग मेरे लिए बेहद यादगार रही। बारिश, रोमांस और सेट का माहौल सब कुछ बहुत खूबसूरत था। साड़ी हमेशा एक ग्रेसफुल लुक देती है और ऐसे रोमांटिक गाने के साथ यह और भी खास हो गया। पवन जी की आवाज ने गाने में जादू भर दिया है।"

Read more about: pawan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X