Year Ender 2025: इन भोजपुरी फिल्मों को देखकर भूल जाएंगे बॉलीवुड! बॉक्स ऑफिस पर काट चुकी हैं गदर

Bhojpuri Movie

Year Ender 2025: भोजपुरी फिल्मों का एक अलग ही क्रेज दर्शकों में देखने को मिलता है चाहें एक्शन हो या रोमांस दर्शक भोजपुरी फिल्मों के दीवाने रहते हैं। ये दीवानापन सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रहता बल्कि भोजपुरी फिल्मों के गाने भी देश भर में पसंद किए जाते हैं। साल 2025 भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए तो तूफानी साबित हुआ भोजपुरी फिल्मों ने इस साल अंधाधुंध कमाई की और लोगों के दिलों पर राज किया। खास करके पवन और खेसारी जैसे बड़े स्टार्स की फिल्मों ने तो रिकॉर्ड तोड़ दिए। आइए बात करते है इस साल की टॉप भोजपुरी फिल्मों के बारे में।


मेरे जीवन साथी

अरविंद अकेला कल्लू और मेघा श्री की ये फिल्म समाज के एक अहम मुद्दे 'दहेज प्रथा ' पर आधारित है। ये फिल्म 28 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और ये फिल्म साल 2025 की टॉप सोशल ड्रामा फिल्मों में अपनी जगह बना चुकी है।

रिश्ते

खेसारी लाल और रति पांडे की ये फिल्म एक पारिवारिक ड्रामा है जो रिश्तों की गहराई और सामाजिक मुद्दों पर आधारित है ये फिल्म मार्च के महीने में रिलीज हुई थी। इसे दर्शकों के द्वारा काफी पसंद किया गया। फिल्म में कई सारे पारिवारिक और भावनात्मक पहलुओं को देखा जा सकता है। इसे एक सामाजिक संदेश वाली फिल्म कहा जाता है।

जान

अरविंद अकेला कल्लू और निधि झा की ये फिल्म एक प्रेम कहानी है और ये फिल्म अपनी शानदार एक्टिंग, म्यूजिक और कहानी के लिया सराही गई है ये फिल्म 28 अप्रैल 2025 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म भोजपुरी की हिट फिल्मों में शामिल है।

बजरंगी

पवन सिंह की फिल्म बजरंगी इसी साल 9 मई को रिलीज हुई थी। यह एक जबरदस्त एक्शन ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म बहन भाई की कहानी पर आधारित है। फिल्म में पवन सिंह जिस तरह एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे हैं उनके फैन्स को उनका अंदाज बेहद पसंद आया।

हमार नाम बा कन्हैया

हमार नाम बा कन्हैया फिल्म दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की फिल्म है। जो 4 जुलाई को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में देखा जा सकता है कि निरहुआ एक बैंक डकैती के मामले में फंस जाते हैं। पूरी फिल्म में यह दिखाने की कोशिश की जाती है कि कैसे निरहुआ को निर्दोष साबित किया जाए।

रुद्र शक्ति

अक्षरा सिंह और एक्टर विक्रांत की फिल्म रुद्र शक्ति 18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म पौराणिक और मॉर्डन कहानी पर आधारित है। फिल्म में एक्शन और इमोशंस का भरपूर तालमेल देखने को मिलता है। फिल्म में दोनों दोनों की जोड़ी के बेहद प्यार मिला।


राजाराम

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव की फिल्म राजाराम इसी साल मार्च में रिलीज हुई थी। फिल्म में वह साधु के रोल में नजर आ रहे हैं। इसी फिल्म में वह दूसरा रोल भी निभा रहे हैं। जिसमें वह योद्धा के अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में जमकर एक्शन और ड्रामा देखने को मिल रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: year ender bhojpuri movie
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X