..................... Yash Kumar new bhojpuri film Rangdaari tax - Hindi Filmibeat

यश कुमार आ रहे हैं वसूलने 'रंगदारी टैक्स'!

By Tarun Kulshreshtha

[भोजपुरी न्यूज] भोजपुरी फिल्मों के इतिहास की अब तक की सबसे अलग हटकर एक बाहुबली रंगदार के जीवन आधारित फिल्म बनी है रंगदारी टैक्स। इस फिल्म में भोजपुरी फिल्मों के यंगस्टार यश कुमार ने एक बेहद ही जबरदस्त किरदार निभाया है।

फिल्म रंगदारी टैक्स में एक्टर यश कुमार ने एक शॉर्प शूटर का किरदार निभाया है जो की उनके द्वारा निभाए गए अब तक के किरदारों से बिल्कुल जुदा और प्रभावशाली है।

पागल-सी लड़की का किरदार करना चाहती हूं - रानी चटर्जी

श्वेता ड्रीम्स एनटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म रंगदारी टैक्स के निर्माता हैं मनोज कुमार व् पंकज मिश्रा, वहीं सह निर्माता हैं संजीत श्रीवास्तव। फिल्म के निर्देशक हैं पराग पाटिल। फिल्म में यश कुमार के साथ पूनम दुबे की रोमांटिक जोड़ी दिखेगी। इनके अलावा अवधेश मिश्रा, राम सुजान सिंह,प्रीती सिंह, सोनिया मिश्रा व रानू पांडे मुख्य भूमिका में है।

यश कुमार ने बताया की रंगदारी टैक्स एक सच्ची घटना पर आधारित और उत्तर प्रदेश के एक मशहूर डॉन की आपराधिक पृष्ठभूमि को रेखांकित करती एक मनोरंजक फिल्म है जिसका किरदार वे खुद निभा रहे हैं । साथ ही उस डॉन को किस तरह से राजनितिक व सामजिक सहयोग और समर्थन हासिल था, उसे इस फिल्म में बखूबी दर्शाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X