Hathi Mere Sathi Release Date: यश कुमार की भोजपुरी फिल्म इस दिन होगी रिलीज, इंसान और जानवर की है ये कहानी

Yash Kumar Bhojpuri Film Hathi Mere Sathi Release Date: यश कुमार को भोजपुरी इंडस्ट्री का सुपरस्टार कहा जाता है और आपको बता दें कि अब जल्दी ही उनकी आने वाली फिल्म हाथी मेरे साथी को 4 अक्टूबर को रिलीज किया जाने वाला है। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने दी है और यह फिल्म उनके ही होम प्रोडक्शन यश कुमार एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई गई है।
इस फिल्म का ट्रेलर भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है और इस फिल्म को देखने के लिए लोग काफी उत्साहित भी हैं। यश कुमार ने इस फिल्म को लेकर कहा कि "फिल्म हाथी मेरे साथी मेरे दिल के बहुत करीब है। इसमें जानवरों और इंसानियत के बीच का रिश्ता बहुत ही संवेदनशील ढंग से दिखाने की कोशिश की गई है। मुझे इस बात की उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी और वह इसके संदेश को भी समझ पाएंगे।"
यश कुमार ने बताया कि यह फिल्म उन्हीं के होम प्रोडक्शन यश कुमार एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई गई है। इस फिल्म पर पूरी टीम ने काफी मेहनत की है और अभिनेता ने अपने फैन्स से इस फिल्म को देखने की अपील की है। एक्टर ने कहा कि "मैं बहुत आभारी हूं कि मेरे फैन्स हमेशा से मेरे साथ में खड़े हैं और इस फिल्म के लिए भी मुझे उनसे वैसे ही सपोर्ट की आशा है।"
हाथी मेरे साथी फिल्म को संजय श्रीवास्तव के निर्देशन में बनाया गया है। खुद निर्देशन में बताया कि यह एक दिल छू लेने वाली कहानी है और इसमें दमदार एक्शन के अलावा जानवरों और इंसानियत के संवेदनशील पहलुओं को दिखाया गया है। फिल्म में यश कुमार के अलावा रक्षा गुप्ता,अमित शुक्ला और पूजा गुप्ता जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











