यामिनी और दिनेश लाल का ये वीडियो देख घंटो नहीं रूकेंगे पसीने, 'पानी-पानी' हुईं एक्ट्रेस तो दिनेश लाल ने उठाया

Bhojpuri Viral Song: दिनेश लाल यादव का नाम भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार की लिस्ट में शुमार है। निरहुआ के गाने को भोजपुरी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। भोजपुरी इंडस्टी में वैसे तो निरहुआ और भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। इनकी जोड़ी को एक साथ देखने के लिए दर्शक हमेशा बेताब रहते हैं। भोजपुरी इंडस्टी में किसी हिट सुपरस्टार का जिक्र होता है तो सबसे पहला नाम निरहुआ का नाम सबसे पहले लिया जाता है। निरहुआ ने भोजपुरी जगत को एक नई पहचान दिलाई है।
इसी बीच निरहुआ का एक गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निरहुआ के साथ आम्रपाली नहीं बल्कि भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह नजर आ रही हैं। गाने में बड़े पर्दे पर रोमांस फरमाते दिखाई दे रहे हैं।
निरहुआ और यामिनी सिंह पर फिल्माया गया गाना "एक बेर ए राजा अखिया के सोजा' गाना सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने को निरहुआ और प्रियंका सिंह ने एक साथ मिलकर गाया है। इस गाने की शुरुआत यामिनी सिंह की मुस्कुराहट से होती है।
इस गाने में निरहुआ और यामिनी सिंह के बीच कई रोमांटिक सीन फिल्माए गए हैं। निरहुआ और यामिनी सिंह पर फिल्माए गए इस गाने को लिरिक्स संतोष पुरी ने लिखे हैं, जबकि गाने को म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है। ये गाना भोजपुरी फिल्म 'LALLU KI LAILA' का है।
फिल्म में दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, यामिनी सिंह, कनक पांडे, सुशील सिंह, संजय पांडे, प्रकाश जैस, बीआईबी बिजेंदर सिंह, जे नीलम, रीना रानी, दीपक सिन्हा, देव सिंह, इमरोज़ अख्तर अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं। इस गाने को Worldwide Records Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस गाने को खबर लिखें तक 80,51,565 से अधिक बार देखा जा चुका है और ये आकड़ा बढ़ता ही चला जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











