विधानसभा चुनाव से कदम खींचने के बाद अब राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे पवन सिंह! काटेंगे इस बड़े नेता का पत्ता ?
बिहार में एक बार फिर चुनावी रंग फैलने को तैयार है। बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव लड़ा जाएगा। यह चुनाव बड़ा ही दिलचस्प होने जा रहा है। राज्य में पांच राज्यसभा सीटें अप्रैल में खाली हो रही हैं। जिसमें से तीन इस समय NDA और दो RJD के पास हैं।

बिहार में फिर सियासी रंग तेज
बता दें कि NDA के कोटे से जनता दल के दो राज्य सभा सांसद हरिवंश नारायण सिंह और रामनाथ ठाकुर का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। वहीं एनडीए से ही राष्ट्रीय लोक मोर्चा राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है। वहीं महागठबंधन से RJD नेता प्रेमचंद गुप्ता और अमृतधारी सिंह का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है। ऐसे में कुशवाहा की दोबारा वापसी पर शंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा की जगह इस बार भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











