बिहार चुनाव में दहाड़ मारेंगी खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी? सुपरस्टार ने खुद कह डाली ये बात!

Khesari Lal Yadav Wife Bihar Election- बिहार चुनाव से पहले काफी हो-हल्ला मचा हुआ है और एक के बाद कई सितारों के नाम इस चुनाव के लिए सामने आ रहे हैं। पहले पवन सिंह और उनकी पत्नी और अब खेसारी लाल यादव ने कुछ ऐसा कह डाला है कि कहा जा रहा है कि बिहार में इस बार धमाका होने वाला है।
दरअसल खेसारी लाल यादव की पत्नी को लेकर चर्चा है कि वो बिहार का चुनाव लड़ने वाली हैं। इसको लेकर खेसारी लाल यादव से जब सवाल किया गया तो उन्होने जवाब देते देते काफी कुछ साफ कर दिया है।
खेसारी लाल यादव की पत्नी लड़ेगी चुनाव!
वायरल हो रहे वीडियो में रिपोर्टर ने खेसारी से पूछा कि, बताया जा रहा है कि आपकी पत्नी चंदा देवी चुनाव लड़ने वाली है? भोजपुरी सुपरस्टार ने जवाब दिया, ''देखिए इसको लेकर अभी मैं कुछ नहीं बता सकता क्योंकि लड़ना होगा तो वही लड़ेंगीं क्योंकि मैं नहीं लड़ सकता। क्योंकि मैं जनता के बीच में रह नहीं पाऊंगा। जो जनता के बीच रह ही नहीं सकता.. मुझे लगता है कि मैं स्टारडम के दम पर चुनाव तो जीत जाऊंगा लेकिन ऐसे जनता का दर्द नहीं समझ पाएंगे, जनता को समझने के लिए उनके बीच रहकर काम करना पड़ेगा। तेजस्वी जी भाई हैं, अखिलेश जी बड़े भाई हैं अगर उन लोगों का विचार होगा तो..'' खेसारी का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है।
लोगों के कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''इसीलिए मेरा भोजपुरी का सबसे पसंदीदा एक्टर खेसारी लाल यादव जियो मेरे शेर।'' एक ने लिखा, ''अगर भाभी जी चुनाव लड़ेंगी RJD से उनको जीत की बहुत बहुत बधाई रहेगा।''
एक ने लिखा, ''बधाई हो भैया बिल्कुल हम आपके साथ हैं.. लव यू भैया।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। आप देखिए खेसारी लाल यादव का ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications