..................... Who is Mani Meraj? Journey from a chicken shop to becoming a Bhojpuri star, you will be surprised! - Hindi Filmibeat

कौन हैं मनी मेराज? मुर्गे की दुकान से लेकर भोजपुरी स्टार बनने तक का सफर, हैरान हो जाएंगे आप!

mani meraj

Who Is Mani Meraj- भोजपुरी स्टार्स का नाम आते ही सबसे पहले पवन सिंह और खेसारी लाल यादव का नाम सामने आता है। लेकिन इस वक्त एक नया नाम भोजपुरी सिनेमा में चल रहा है जिसका नाम मनी मेराज है।

जी हां, सोशल मीडिया पर वो किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उनको यूट्यूब का एक बड़ा नाम कहा जाता है। लेकिन ये नाम भोजपुरी स्टार कैसे बना? इसको लेकर आज हम बात करने वाले हैं।

कौन हैं मनी मेराज?

मनी मेराज किसी तरह भी फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं है और ना ही उनका कोई गॉडफादर है। बता दें कि मनी मेराज एक मुस्लिम परिवार से हैं और पहले वो चिकन बेंचा करते थे। जी हां, उनकी एक मुर्गे की दुकान था। इसके बाद मनी मेराज ने सोशल मीडिया पर रील्स बनाना शुरु किया था। रील्स के बाद वो यूट्यूब पर काम करने लगे थे।

इसके बाद उनका नाम बिहार में छा गया था। भोजपुरी भाषा में ही वीडियो बनाने के लिए जाने जाने वाले मनी मेराज देखते ही देखते कई मिलियन सब्सक्राइबर्स के मालिक हो गए। अब वो भोजपुरी फिल्मों के स्टार हैं और इस वक्त फिल्म 'वेलकम' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी फिल्म इस वक्त थिएटर्स में है और लगातार अच्छी कमाई कर रही है। मनी मेराज ने सोशल मीडिया पर सामने आकर कहा था कि वो फैंस के शुक्रगुजार हैं।

किसी गुट का हिस्सा नहीं है

मनी मेराज किसी भी तरह से भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉलिटिक्स का शिकार नहीं होना चाहते हैं। उन्होने खुले शब्दों में कहा था कि वो किसी गुट का हिस्सा नहीं है। सभी जानते हैं कि खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच बिल्कुल नहीं बनती है। इस वक्त दोनों नें तनातनी है। फिलहाल देखने वाली बात होगी कि मनी मेराज इस इंडस्ट्री में कितना आगे जाते हैं।

Read more about: mani meraj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X