पवन सिंह और उनकी पत्नी के झगड़े के बीच वायरल हुईं Khesari Lal Yadav की बीवी, लाइफस्टाइल को लेकर हो रही चर्चा!

Who is Khesari Lal Yadav Wife: बिहार में इस वक्त सियासी दंगल चरम पर चल रहा है और जब राजनीति के मैदान में मनोरंजन जगत के दिग्गजों की एंट्री हुई है, तब माहौल में थोड़ी और गरमी बढ़ गई है। BJP की तरफ से चुनाव लड़ने वाले पवन सिंह पर उनकी पत्नी ज्योति सिंह भारी पड़ती नजर आ रही हैं।
पवन सिंह को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी
पवन सिंह पिछले दिनों रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में नजर आए थे लेकिन बाद में चुनाव की तैयारियों के चलते उन्होंने बीच में ही शो छोड़ दिया और जनता का मुलाजिम बनने के लिए तैयारी शुरू कर दी। लेकिन इस बीच उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने काफी बवाल मचा दिया है। उन्होंने हाल ही में इल्जाम लगाया कि वो पवन सिंह से मिलने उनके घर गई थीं लेकिन उनके पति ने पुलिस बुला रखी थी। उसी वक्त पवन सिंह की पत्नी ने बिलख-बिलख कर रोना शुरू कर दिया और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रही कॉन्ट्रोवर्सी के बीच एक और नामी भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी कूद पड़े। उन्होंने पवन सिंह की पत्नी को सपोर्ट किया और कहा कि पवन सिंह को इस तरह की हरकत एक महिला के साथ नहीं करनी चाहिए। इस चल रही कशमकश के बीच लोग खेसारी लाल सिंह की पत्नी के बारे में भी जानना चाहते हैं।
खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा
खेसारी लाल यादव ने साल 2006 में चंदा नाम की नॉन फेमस और ग्लैमर इंडस्ट्री से ताल्लुक ना रखने वाली महिला से शादी की थी। इस कपल के दो बच्चे भी हैं, जो काफी बड़े हो गए हैं। चंदा भले ही भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार की पत्नी हैं लेकिन वो काफी सादा जीवन जीती हैं।
सादा जीवन जीती हैं चंदा
खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा का इंस्टाग्राम अकाउंट भी है, जिसमें वो अपनी पर्सनल लाइफ की झलक भी दिखाती हैं। यही नहीं इंस्टाग्राम पर उनके ढाई लाख से ज्यादा फॉलोवर्स भी हैं। चंदा का ये अकाउंट देखकर साफ लगेगा कि वो एक एक्टर की पत्नी होते हुए भी कितनी सादी जिंदगी जीती हैं।
चुनावी मैदान में उतर रही हैं चंदा
यही नहीं खेसारी लाल यादव की पत्नी ने चुनावी मैदान में उतरने की भी ठान ली है। चंदा देवी को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से मांझी विधानसभा सीट पर उतारने का ऐलान कर दिया है। इस ऐलान के बाद एक बार चुनावी माहौल में गर्मागर्मी बढ़ गई है।


Click it and Unblock the Notifications

