जब पवन सिंह ने The 50 में आईं भोजपुरी एक्ट्रेस डिंपल सिंह को कहा था नाजायज! खूब हुआ था बवाल

The 50 Bhojpuri Actress Dimple Singh: द फिफ्टी शो इस वक्त खूब चर्चा में चल रहा है और इस शो की खास बात ये है कि इसमें हर तरफ से लोग आए हैं। कई इंडस्ट्री के लोग धमाका करते हुए नजर आने वाले हैं। इसमें से एक नाम भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर डिंपल सिंह का भी है।

The 50

बता दें कि डिंपल सिंह काफी मशहूर हैं और सुपरस्टार पवन सिंह की करीबी मानी जाती हैं। लेकिन इस वक्त एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसके सामने आने के बाद बवाल मचा गया था। बता दें कि मंच पर मौजूद कई लोगों के सामने पवन सिंह ने एक बार डिंपल सिंह को नाजायज साली बोल दिया था।

जी हां, ये बात बिल्कुल सच है और द फिफ्टी रियालिटी शो में आने के बाद वो वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। पवन सिंह को काफी मुंहफट माना जाता है और वो कभी भी कुछ भी कह देते हैं।

डिंपल सिंह को क्यों कहा था नाजायज?

इस वीडियो में आप देखेंगे तो डिंपल सिंह एक इवेंट पर मौजूद हैं और माइक लिया हुआ है। शायद इस इवेंट में पवन सिंह को इनवाइट किया गया था लेकिन वो नहीं पहुंचे थे। डिंपल सिंह ने पवन सिंह को वीडियो कॉल किया और बातें करना शुरु कर दिया। सुपरस्टार ने उनको साली कहा था। पवन सिंह से डिंपल ने कहा कि वो उनको माफ नहीं करेंगी क्योंकि वो साले की शादी में नहीं आए। इसके बाद पवन सिंह ने सबके सामने कह दिया कि 'तुम मेरी नाजायज साली हो, माफ कैसे करोगी।' इतना सुनने के बाद डिंपल सिंह खीज गईं थीं और उन्होने पवन सिंह से कहा था कि चुप करो। वीडियो आज भी इंटरनेट पर मौजूद है। इस वीडियो को लोगों ने अलग अलग तरह से लिया था लेकिन डिंपल सिंह ने बाद में कुछ नहीं कहा था।

डिंपल सिंह इतने बड़े रियालिटी शो द 50 का हिस्सा बनी हैं और देखने वाली बात होगी कि वो कब तक इसमें रहती हैं। उनके अलावा मोनालिषा, नीलम गिरी और मनीषा रानी भी भोजपुरी इंडस्ट्री से इस शो पर मौजूद हैं। देखिए वीडियो...

More from Filmibeat

Read more about: dimple singh The 50 pawan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X