..................... What is Jyoti Singh's net worth compared to Pawan Singh? The truth is revealed after her nomination - Hindi Filmibeat

Jyoti Singh Net Worth: पवन सिंह के मुकाबले कितनी है ज्योति सिंह की नेट वर्थ? नामांकन के बाद खुली पोल

Jyoti Singh

Jyoti Singh Net Worth: बिहार चुनाव को लेकर पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह काफी चर्चा में हैं। इस वक्त जो खबरें आ रही उससे साफ हैं कि पवन सिंह किसी तरह से ज्योति का साथ नहीं देने वाले हैं।

गौरतलब है कि पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति के बीच विवाद चल रहा है और दोनों अलग अलग रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पवन सिंह की पत्नी की नेटवर्थ उनके मुकाबले कितनी है?

अगर नहीं तो इस आर्टिकल में आपको उन आंकड़ों के बारे में बताएंगे जो कि हैरान करने के लिए काफी हैं। पवन सिंह की पत्नी इस बार निर्दलीय चुनाव लड़ने जा रही हैं।

ज्योति सिंह की नेट वर्थ

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने नामांकन दाखिल किया था और इसमें अपनी कुल संपत्ति बतानी पड़ती है। पवन सिंह की बात करें तो वो भोजपुरी सुपरस्टार हैं उनकी कुल संपत्ति 16.75 करोड़ रुपये आंकी गई थी। लेकिन अब ज्योति सिंह की संपत्ति की बात करें तो पवन सिंह के मुकाबले में उनके पास कुछ नहीं है। उनके पास कुल संपत्ति लगभग 18 लाख रुपये बताई जा रही है। इसमें 30 ग्राम सोने के गहने और एक टोयोटा ग्रैंड विटारा कार शामिल है जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपए है। उनका कहना रहता है कि उनके इनकम का श्रोत कुछ नही है क्योंकि वो एक गृहणी हैं। इस तरह से उनके पास कुल 18 लाख है।

ज्योति सिंह ने लगाए थे आरोप

ज्योति सिंह कुछ दिनों पहले पवन सिंह से मिलीं थीं। इस दौरान उन्होंने फिर पवन सिंह पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पवन सिंह ने ज्योति के लिए पुलिस भेजी जबकि पवन सिंह ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। ज्योति सिंह ने यह तक कहा कि पवन सिंह ने उनका बच्चा भी गिराया था उन्हें टॉर्चर भी किया था। ज्योति यहीं नहीं रुकीं ज्योति ने यह भी कहा कि अगर पवन सिंह उन्हें अपना लेंगे तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगी।

Read more about: jyoti singh pawan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X