..................... Viral Video: Shweta mahara dance video trending on social media on Raja ji Song in Patana - Hindi Filmibeat

Viral Video: श्वेता महारा ने इस भोजपुरी गाने पर डांस कर हिला दिया पूरा पटना, इंटरनेट पर कहर ढा रहा वीडियो

Viral Video Shweta mahara

Viral Video: भोजपुरी इंडस्ट्री में वैसे तो कई ऐसे सितारे हैं जो अपने डांस और सिंगिंग वीडियो से अपने फैन्स को दीवाना बना लेते हैं। कई ऐसी डांसर्स हैं जिनके डांस देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ लग जाती है। वहीं हाल ही में भोजपुरी की ग्लैमरस एक्ट्रेस श्वेता महारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि श्वेता महारा जैसे ही स्टेज पर कदम रखती हैं उनके फैन्स जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं।

श्वेता के डांस ने हिला दिया इंटरनेट

श्वेता महारा अपनी मर्जी से नहीं बल्कि अपने फैन्स की इच्छा पूछ उनके गाने पर डांस करती दिख रही हैं। श्वेता महारा फैन्स से पूछती हैं कि वह किसपर डांस करें ? पंजाबी गाने, राजस्थानी, हरियाणवी, हिंदी या फिर भोजपुरी। जैसे ही श्वेता भोजपुरी गानों का नाम लेती हैं फैन्स पीछे से खुशी से चिल्लाने लगते हैं। फिर श्वेता अरविंद अकेला कल्लू के मोस्ट ट्रेंडिंग गाने 'राजा जी' पर इतना जबरदस्त डांस करती हैं कि फैन्स तो बस उनकी अदाओं पर मर मिटते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि श्वेता महारा फुल एनर्जी डांस करती दिख रही हैं। एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन और डांस मूव्स फैन्स दिलों को घायल कर रहे हैं।

वीडियो पर आ रहे ताबड़तोड़ व्यूज

बता दें कि श्वेता महारा ने अपने इंस्टा हैंडल पर इस पोस्ट को शेयर किया है और अब तक इस वीडियो पर 4.2 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो पर आए व्यूज देखकर आप अंदाजा लगा ही सकते हैं कि लोगों को श्वेता का डांस परफॉर्मेस कितना पसंद आया है। श्वेता के इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पावर पैक्ड परफॉर्मेंस वहीं दूसरे ने लिखा- एक दम कहर हैं आप वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- मानना पड़ेगा कुछ बात तो है आप में।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X