VIDEO: वर्दी में ठुमके लगाना पड़ा भारी! भोजपुरी गाने पर महिला होमगार्ड जवानों ने किया डांस, मचा हड़कंप

सोशल मीडिया का जमाना है इसलिए हर कोई ट्रेंडिंग लिस्ट में आने के लिए कुछ ना कुछ नया करता है और वह सोशल मीडिया पर छा जाता है। कभी किसी के गाना गाने का वीडियो छाया रहता है तो कभी किसी के डांस का वीडियो धूम मचा देता है। फिलहाल तो हाल ही में एक डांस का वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला होमगार्ड वर्दी पहनकर भोजपुरी गानों पर ठुमकती नजर आ रही हैं। वह वर्दी में ऐसा डांस करती हैं कि वीडियो देखने वाले भी हैरान रह जाते हैं।

Viral Video

वर्दी पहन महिला होमगार्ड ने किया भोजपुरी गाने पर डांस

बता दें कि बिहार के सहरसा के बरियाही होमगार्ड कैंप से महिला होमगार्ड का हैरान करने वाला एक वीडियो वायरल सामने आया है यह वायरल वीडियो पासिंग आउट परेड के बाद का बताया जा रहा है। यह परेड ट्रेनिंग पूरी होने के बाद कराई जाती है यह परेड हर न्यू ज्वाइनी को करनी पड़ती है इस परेड में हर ट्रेनी सेवा और अनुशासन की शपथ लेता है। वहीं वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला होमगार्ड जवानों द्वारा भोजपुरी गाने पर किए गए अजीबों-गरीब डांस का वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है वहीं होमगार्ड के उच्च अधिकारी ' डीएससी संजीव कुमार ' ने मामले को गंभीरता से लिया है और वीडियो पर अपना कड़ा रुख अपनाया है।

लिया जाएगा सख्त एक्शन

बता दें डीएससी (DSC) संजीव कुमार ने महिला कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं संजय कुमार ने कहा वर्दी में इस तरीके का डांस स्वीकार नहीं है वर्दी की एक गरिमा होती है। वीडियो की जांच चल रही है। टीम यह जांचने की कोशिश कर रही है कि वीडियो कब का है और कौन-कौन इसमें शामिल है। यह सब स्पष्ट होने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं विभाग के कई अन्य अधिकारियों का कहना है कि पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है जिसमें कई पुलिसकर्मियों पर निलंबन किया जा चुका है। इसके बावजूद इस तरह की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है।

More from Filmibeat

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X