Viral Video: विदेशी महिला भी निकली पवन सिंह की फैन, भोजपुरी गाने 'राजा जी का दिलवा' पर किया धमाकेदार डांस

Viral Video: अब तो मानना पड़ेगा कि भोजपुरिया गानों का डंका विदेशों में बज रहा है। इस वक्त एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और ये वीडियो सीधे न्यूयॉर्क से सामने आया है। एक विदेशी महिला काफी जबरदस्त डांस पवन सिंह के गाने पर करती हुई नजर आ रही है।

Viral Video

जी हां, लॉलीपॉप गाने के बाद पवन सिंह का गाना 'राजा जी का दिलवा टूट जाई' कमाल कर रहा है और लोग इसको पसंद कर रहे हैं। logielingo नाम की इस लड़की ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को साझा किया है। वीडियो को साझा करते हुए इस लड़की ने कैप्शन भी लिखा है।

कैसा है वीडियो

डैमेज जींस और ओवरसाइज्स टीशर्ट के साथ कैप लगाए ये लड़की काफी मस्ती में डांस कर रही है। इसको आप कैजुअली नहीं देख सकते हैं क्योंकि वो बराबर इस गाने का सिग्नेचर स्टेप भी करती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को देखकर आपको साफ समझ में आ जाएगा कि इस विदेशी लड़की को इंडिया और भोजपुरिया गानों से काफी प्यार है।

इस्टाग्राम अकाउंट इंडिया के वीडियोज और यहां के गानों से भरा पड़ा है। इसके अलावा एक वीडियो में वो अपने लिए इंडियन हसबैंड तक की डिमांड करती हुई नजर आ रही है। इसके अलावा वो अक्सर एक टीशर्ट पहनती है जिसमें हिंदी में 'प्रेम' लिखा हुआ है। इस तरह की तस्वीरें और वीडियोज देख लोग हैरान हैं और कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

क्या बोले लोग?

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे वो डांस कर रही है और लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''पावर स्टार का जलवा।'' एक ने लिखा, ''उसकी इंग्लिश, उसकी भोजपुरी।'' एक ने लिखा, ''बेहतरीन परफॉर्मेंस।'' एक ने लिखा, ''अरे जियह गर्दा क देलु हो।'' एक ने लिखा, ''भोजपुरी टॉप पर है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X