ले बेटे! भोजपुरी में भी दिखा 'कृष का गाना सुनेगा' गाने का जादू, खूब वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक रील जमकर वायरल हो रही है इस रील में वायरल बॉय धूम ऋतिक रोशन के पॉपुलर गाने कृष का गाना सुनेगा को अपने ही अंदाज में गाते नजर आ रहे हैं जिस वजह से उनका गाना इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। हर कोई कृष का गाना सुनेगा का दीवाना हो गया है। बता दें कि यह गाना इतना पॉपुलर हो गया है कि लोग तो अब इस गाने की कॉपी करने लगे हैं।

ले बेटे दिल ना दिया...का भोजपुरी वर्जन
ना केवल बॉलीवुड में बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री में भी वायरल बॉय धूम का गाना कृष का गाना सुनेगा का जादू फैला हुआ है। वायरल बॉय धूम ऋतिक रोशन के गाने दिल ना दिया को अपने ही अंदाज में गाता नजर आ रहा है जिस वजह से यह गाना फिर से ट्रेंड में आ गया है। खास तौर पर जब इस गाने में ले बेटा आता है तो लोग तो दीवाने हो जाते हैं। बता दें कि धूम बॉय से ही इंस्पायर होकर अब टी सीरीज ने भी इस गाने के नए वर्जन को निकाला है।
24 घंटे में इस गाने ने मचाई धूम
बता दें की टी सीरीज ने ऋतिक और प्रियंका के 21 साल पुराने गाने दिल ना दिया का भोजपुरी वर्जन निकाला है। इस क्लिप पर शेयर करते हुए लिखा- ले बेटा कृष का गाना सुनेगा। बता दें कि यह भोजपुरी रीमेक भी काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि इस गाने को शेयर किए हुए अभी 24 घंटे ही हुए हैं और अभी तक इस वीडियो पर 2.5 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। इस गाने को आप टी सीरीज हमार भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications










