ये हैं रियल एंटरटेनर! सड़क किनारे अंकल ने भोजपुरी गाने पर किया किलर डांस, गाड़ियां रोक लोग बोले- छा गए गुरु...

सोशल मीडिया पर आए दिनों कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है कभी किसी के गाना गाने का वीडियो छा जाता है तो कभी किसी के डांस का वीडियो इंटरनेट हिला देता है। वैसे आपको बता दें कि हाल में ऐसा ही इंटरनेट हिला देने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक अंकल भोजपुरी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। अंकल का डांस और उनके एक्सप्रेशन लोगों के होश उड़ा रहा है। अंकल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है।

Viral Bhojpuri Dance video

सोशल मीडिया पर आज कल वायरल होने के लिए लोग कोई न कोई तरकीब निकालते ही रहते हैं कभी कोई अपनी मधुर आवाज़ के जादू से लोगों के दिलों पर छा जाता है तो कभी कोई अपनी शानदार कला दिखा कर लोगों का दिल जीत लेता है। ऐसे ही एक अद्भुत कला का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसने लोगों का दिल जीत लिया है।

बता दें कि इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अंकल भोजपुरी गाने पर ऐसा धमाकेदार डांस करते नजर आते हैं कि हर कोई उन्हें देखता ही रह जाता है। हैरानी कि बात यह है कि अंकल भोजपुरी गाने पर डांस अपने घर या स्टेज पर नहीं बल्कि सड़क किनारे करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों की भीड़ उनके पास से निकल रही है मगर अंकल के चेहरे पर जरा सी भी झिझक नहीं दिख रही है। अंकल के जबरदस्त फेशिअल एक्सप्रेशन और जोरदार ठुमके ने उनका वीडियो बड़ा ही दिलचस्प बना दिया है। जो भी अंकल का वीडियो देख रहा है वह बस देखता ही रह जा रहा है।

बता दें कि इस वीडियो पर लोगों का प्यार भर-भर कर देखने को मिल रहा है और अब तक इस वीडियो पर 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। अंकल के इस डांस को देख लोगों के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है आपने तो दिल जीत लिया तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मानना पड़ेगा आपका कॉन्फिडेंस देखने लायक है।

More from Filmibeat

Read more about: bhojpuri viral dance video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X