VIDEO: अश्लील इशारे कर रहे थे लोग तो भड़कीं अक्षरा सिंह, मंच पर खड़े होकर दी गालियां, बोलीं- कुत्तों...

Akshara Singh

Bhojpuri actress Akshara Singh Video Viral: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी खूबसूरती के साथ ही अपने धमाकेदार गानों और अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके लाखों करोड़ों फैन्स हैं। अक्षरा सिंह ने साल 2010 में 'सत्यमेव जयते' भोजपुरी फिल्म डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ रवि किशन लीड रोल में थे।

अक्षरा सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री में 15 साल हो चुके हैं और इन 15 सालों में अक्षरा सिंह ने काफी पॉपुलेरिटी हासिल की है। अक्षरा सिंह की पॉपुलेरिटी के साथ ही उनका विवादों से भी नाता जुड़ा है। उनके कई डांस परफॉर्मेंस के दौरान हंगामा हुआ है। वह कई बार अपने शोज को बीच में ही छोड़कर निकली हैं, लेकिन हाल ही में उनके साथ एक ऐसा हादसा हुआ है जिसके बाद से वह बुरी तरह लोगों को सुनाती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं अक्षरा सिंह खुलेआम गालियां भी देती दिख रही हैं।

दरअसल अक्षरा सिंह पवन सिंह के गृह जिले आरा में हिंदू नववर्ष पर आयोजित कार्यक्रम करने के लिए पहुंची थीं। इस कार्यक्रम में सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन अचानक से कुछ लोगों ने पीछे से हूटिंग करना शुरू कर दिया था। जिसे सुनते ही अक्षरा सिंह का पारा हाई हो गया, लेकिन इस बार अक्षरा सिंह चुप नहीं बैठीं। अक्षरा सिंह ने सिर्फ पलटवार ही नहीं किया बल्कि जमकर गालियां भी सुनाईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जमकर बरसीं अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह के वीडियो में देखा जा सकता है कि वह कहती नजर आ रही हैं कि 'कुछ लोगों को पीछे कीड़ा काट रहा है। मैं चाहती हूं सुनों...अगर इतना बल रखते हो तो सामने आओ कलेजा लेकर हलके में मत लेना अक्षरा सिंह को भइया। ऐसे ही शेरनी का नाम गड़गड़ा नहीं रही हूं। इधर आओ, सामने आओ, सामने...पीछे तो कुत्ते भौंक कर निकल जाते हैं। तो मैं तुम्हारी गिनती कुत्तों में ही करूंगी चलो...

क्या है मामला
दरअसल यह वीडियो रविवार का है। जहां अक्षरा सिंह आरा के बखोरापुर के कार्यक्रम में गई थीं, लेकिन कार्यक्रम के दौरान लोगों ने अक्षरा सिंह को अपशब्द कहने शुरू कर दिए। इतना ही नहीं भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने उन्हें अश्लील इशारे भी किए। जिस वजह से अक्षरा सिंह गुस्से से लाल हो गईं और माइक उठाकर उन लोगों को मंच से भी फटकाती दिखीं।

अन्य सितारे भी पहुंचे थे इस कार्यक्रम में
आपको बता दें कि बड़हरा प्रखंड के बखोरापुर गांव में बिजनेसमैन अजय सिंह ने यह कार्यक्रम 30 मार्च को रखवाया था। हिंदी नव वर्ष के इस कार्यक्रम में सिर्फ अक्षरा सिंह ही नहीं बल्कि तमाम सितारे शामिल हुए थे। ऐसा सुनने में आ रहा है कि पवन सिंह का नाम बीच में आने की वजह से अक्षरा सिंह का पारा हाई हो गया था।

रिलेशनशिप में रह चुके हैं अक्षरा सिंह और पवन सिंह
अक्षरा सिंह और पवन सिंह ने साथ में कई प्रोजेक्ट पर काम किया था। दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री की टॉप की जोड़ी कहलाती थी। दोनों ने साथ में भर ढोढ़ी, मारी, मारी के नजरिया, होली, राजा जी जैसे कई हिट गाने साथ में किए हैं। वहीं साथ में काम करते करते दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे।

पहले तो दोनों का रिश्ता काफी अच्छा चला था, लेकिन बाद में दोनों के रिश्ते में दरार आनी शुरू हो गईं। जब दोनों का ब्रेकअप हुआ तब दोनों ने ही एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए थे जिसमें मार पीट और करियर बर्बाद तक कर देने की धमकियां शामिल थीं। लेकिन इस मुद्दे को लेकर अक्षरा सिंह ने मीडिया से कभी भी खुलकर बात नहीं की। इसके बाद दोनों के बीच जमकर तकरार हुई। और आज भी दोनों एक दूसरे से बात नहीं करते हैं।

Read more about: akshara singh bhojpuri news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X