..................... Vannu The Great lashes out at Mani Meraj on Molestation, making very serious allegations! - Hindi Filmibeat

'शादी का झांसा देकर मेरे साथ..' मनी मेराज पर फिर भड़कीं वन्नू द ग्रेट, बेहद गंभीर आरोप!

Vannu Dgreat

Vannu Dgreat Mani Meraj Video- मनी मेराज के खिलाफ अभिनेत्री वन्नू दी ग्रेट रुकने का नाम नहीं ले रही हैं और उनका एक वीडियो फिर से सामने आया है। हिंदू रक्षा दल के मंच से वो मनी मेराज पर हमला बोल रही हैं और लगातार खुलासे कर रही हैं।

उनका कहना है कि 9 तारीख को धर्म परिवर्तन करने वाली थीं लेकिन मनी मेराज ने धोका दे दिया। मुसलमान धर्म को लेकर भी वन्नू ने कई बातें कहीं हैं। दरअसल भोजपुरी एक्टर मनी मेराज पर आरोप है कि उन्होने शादी का झांसा देकर वन्नू द ग्रेट का 2 साल तक शोषण किया है और यही बात वो बार बार कहती हुई नजर आ रही हैं।

वन्नू द ग्रेट का आरोप

बता दें कि वन्नू द ग्रेट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो मीडिया से बात करती हुई नजर आ रही हैं। उन्होने कहा, ''मेरे मुंह बोले पति मनी मेराज जिन्होने मेरे साथ धोखा किया। शादी का झांसा देकर दो साल तक मेरे साथ शोषण किया और ऐन मौके पर भाग गया। कोर्ट मैरिज का डेट था हमारा 10 का, 9 तारीख का कनवर्जन था और मैं उस इंसान के लिए धर्म परिवर्तन के लिए भी तैयार हो गई थी। क्योंकि मैं शुरु से ही ये हिंदू मुसलमान और जात पात में नहीं मानती थी।'' वन्नू द ग्रेट का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

क्या बोले लोग?

इस वीडियो के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''तुम्हारे लिए बहुत अच्छा हुआ।'' एक ने लिखा, ''तुम जैसी महिलाओं के साथ ऐसा ही होना चाहिए।'' एक ने लिखा, ''आज बहुत संस्कारी लग रही हैं एक करोड़ वाली।''

एक ने लिखा, ''तुम कभी बोल रही हो मनी मेराज मेरा पति है मुझसे शादी किया हुआ है, अब बोल रही हो शादी का झांसा दिया है, तुमको खुद नहीं पता है, कि तुमको बोलना क्या है.....!!'' एक ने लिखा, ''सब लड़के लोगों को ख़ुशी हो रही है सब लड़के एक जैसे ही होते हैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

Read more about: mani meraj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X