'मेरे साथ हमबिस्तर ..' मनी मेराज ने धर्म को लेकर शादी से किया इंकार तो भड़क गईं वन्नू द ग्रेट

Vannu The Great Video- भोजपुरी एक्ट्रेस वन्नू द ग्रेट के आरोपों के बाद सोशल मीडिया पर मनी मेराज को लेकर बवाल मचा हुआ था। जब मामले ने काफी तूल पकड़ा को मनी मेराज सामने आए और उन्होने खुले शब्दों में तमाम आरोपों गलत बताया और शादी की बात से इंकार कर दिया।
उनका कहना था कि दोनों अलग अलग समाज से आते हैं और शादी नहीं हो सकती है। इसको लेकर एक बार फिर से वन्नू द ग्रेट भड़क गई हैं और कुछ ऐसा कहा है जो कि फिर से खबरों का हिस्सा है।
उनका कहना है कि जब मेरे साथ हमबिस्तर होते थे और बीफ खिलाने के लिए कहते थे तब धर्म नहीं याद आता था। उनके इस वीडियो को देखकर लोग फिर से हैरान हो गए हैं।
वन्नू द ग्रेट ने फिर खोले राज
मनी मेराज के प्रेस कॉंफ्रेंस के बाद वन्नू द ग्रेट खुलकर सामने आई हैं। रिपोर्टर ने पूछा था कि मनी मेराज इंकार कर रहे हैं और हिंदू मुस्लिम की वजह से वो शादी नहीं कर सकते हैं। इसके बाद वन्नू भड़क गईं। उन्होने कहा, ''ये चीज मेरा शोषण करने से पहले, मेरे साथ हमबिस्तर होने से पहले, मेरे साथ शादी के वादे करने से पहले, अपने घर ले जाने से पहले, अपने घर में रखने से पहले, मेरे से एक एक पैसे का हिसाब लेने से पहले, मुझे बीफ खाने के लिए बोलना, बुर्का पहनना, नमाज पढ़ना पड़ेगा, कलमा सिखाऊंगा, ये सब चीजें पहले क्यों नहीं सोचीं। आज हिंदू और मुसलमान याद आ रहा है। गुमराह कर रहे हो जनता को, जनता इतनी बेवकूफ नहीं है।'' अभिनेत्री ने इस वीडियो में फिर से कई बड़े आरोप लगाए हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
वन्नू द ग्रेट के इस वीडियो पर लोगों का रिएक्शन भी आ रहा है। एक ने लिखा, ''प्यार करो लेकिन उसके साथ सब कुछ मत करो जब तक शादी ना हो।'' एक ने लिखा, एक ने लिखा, ''तो मीडिया में क्यों नाटक कर रही हो।'' एक ने लिखा, ''कोर्ट जाओ तमाशा मत करो।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications











