Akanksha Dubey: इस अभिनेत्री की अनदेखी फोटोज, जिसे देख आपकी आंखें भी हो जाएंगी नम!

Akanksha Dubey: खबरों के मुताबिक, भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने 26 मार्च को बनारस में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भोजपुरी इंडस्ट्री के नामी और दिग्गज सितारे अभी तक इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि आकांक्षा दुबे अब उनके बीच नहीं रहीं। आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी सिनेमा में खूब नेम फेम कमाया है।
आकांक्षा को 'मेरी जंग मेरा फैसला', 'मुझसे शादी करोगी', 'वीरों के वीर' और 'फाइटर किंग' जैसी फिल्मों में उनकी अभिनय के लिए सबसे अधिक जाना जाता था। वे सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहती थी और उन्हें इंस्टाग्राम पर 1.8 मिलियन लोग फॉलो करते थे।
हैरत की बात यह है कि जिस दिन आकांक्षा दुबे की मौत की खबर आई उसे कुछ घंटों पहले ही आकांक्षा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी एक इंस्टा रील शेयर की थी, जिसमें वे बैली मूव्स करती हुई नजर आ रही हैं और इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा था कि वह बैली डांस सिर्फ ट्राई कर रही है। इस वीडियो में आकांक्षा बेहद खुश नजर आ रही थीं। ऐसे में यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि यह आत्महत्या नहीं है।
हालांकि उनकी कुछ को स्टार्स और साथी ये भी दावा कर रहे हैं कि आकांक्षा ने प्यार में धोखा खाने के कारण ये कदम उठाया है। जबकि इंडस्ट्री के कुछ लोग भोजपुरी स्टार और इंडस्ट्री समर सिंह को इसके लिए दोषी मान रहे हैं। सच क्या है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन आकांक्षा का एक लाइफ वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वे मुंह छुपाते हुए फूट-फूटकर रोती दिख रही हैं। उनके फैंस और फॉलोअर्स मान रही हैं कि वे अंदर से बेहद दुखी थीं। चाहे वह सबके सामने कितनी खुशमिजाज दिख रही थी।
इस दौरान हम आपको आपकी लोकप्रियता आकांक्षा दुबे की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखा रहे हैं जिन्हें देख एक बार को आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी। इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहने वाली आकांक्षा दुबे ना सिर्फ वेस्टर्न बल्कि इंडियन आउटफिट में भी बेहद खूबसूरत लगती थीं। बिकनी से लेकर इंडियन आउटफिट तक उन्होंने अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थी। उन्हीं तस्वीरों में से कुछ ही ये झलक सिर्फ आपके लिए है।


Click it and Unblock the Notifications


















