त्रिशाकर मधु स्टारर भोजपुरी फिल्म 'नमक हराम' की रिलीज से पहले ही बिके राइट्स, मराठी में भी बनेगी फिल्म!

By Filmibeat Desk
trishakar-madhu-ashish-tiwari-bhojpuri-film-namak-haraam-remake-rights-sold-to-be-remade-in-marathi

Namak Haraam remake rights sold: यूं तो हर दिन भोजपुरी में नई नई फिल्मों का शूटिंग होती रहती है। लेकिन उनमें से कुछ ही रिलीज़ तक पहुंच पाती है। 2022 के दौरान निर्देशक आशीष तिवारी ने तृषाकर मधु के साथ फिल्म नमक हराम बनाई थी जो अब रिलीज़ को तैयार है और 12 मई को हंगामा पर आप इसे देख सकते हैं।

लीक से हटकर हमेशा कुछ न कुछ करने वाले आशीष से जब इस बारे में बात हुई तो उन्होंने कहा की यूट्यूब को भोजपुरी के बड़े से बड़े और छोटे से छोटे गायको ने कचरा कर दिया है। तो मैंने सोचा की क्यों ना इस फिल्म को अच्छे तरीके से हंगामा के साथ रिलीज़ किया जाए।

जिंदगी से जुड़ी है कहानी

आशीष ने आगे कहा, "यूं तो सभी निर्देशक कहते हैं की ये फिल्म की कहानी एक दम अलग है। लेकिन हम कुछ कहेंगे नहीं क्योंकि हमारी फिल्म की कहानी आप सबकी ज़िन्दगी से जुड़ी हुई कहानी है। जिसका क्लाइमैक्स झकझोर के रख देगा।"

भोजपुरी इंडस्ट्री में गंदी राजनीति है

आशीष ने आगे कहा की फिल्में दिल से बनानी चाहिए चाहे को किसी भाषा की फिल्म हो लेकिन भोजपुरी में कहां कोई ऐसा करता है। कई ऐसे निर्देशकों का ध्यान रहता है की कैसे निर्माता को कर्जे में डूबा दे। फिर न फिल्म पूरी होती है ना रिलीज़ होती है। सबसे गन्दी राजनीती भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्रीज में ही है। आज बड़े से बड़े स्टार के फिल्म के गानों पे लाखों व्यूज आना मुश्किल सा लगने लगता है। काश भोजपुरी फिल्मों के मार्केट में थोड़ा सा सुधार हो जाता।"

आशीष ने आगे बताया की उन्होंने अपनी फिल्म एक मराठी के बड़े निर्माता को दिखाई है और उन्होंने फिल्म की रीमेक में दिलचस्पी दिखाई है। फिल्म में आशीष के साथ कुंदन भरद्वाज , तृषाकर मधु , अनुपम मिश्रा , संजीव सिंह , कौशल शर्मा, सत्यप्रकाश सिंह , सिमरन श्रीवास्तव जैसे कलाकार हैं।

More from Filmibeat

Read more about: bhojpuri film
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X