Trisha Kar Madhu ने रिक्शेवालों को खाना देकर छुए पैर, लोग बोले- वीडियो बनाने की जरूरत क्या थी?

Trisha Kar Madhu Viral Video- त्रिशा कर मधु का एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है और ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि भोजपुरी हसीना रिक्शेवालों को खाना देकर उनका आशीर्वाद लेती हुई नजर आ रही है।
बीती रात हसीना ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और जैसे ही वीडियो सामने आया लोग रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि त्रिशा कर मधु ने पहले फुटपाथ पर सो रहे थे रिक्शेवालों को खाना दिया और बाद में उनके पैर छुए।
ऐसा उन्होने कई और लोगों के साथ भी किया। वीडियो के सामने आते ही लोग कई तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। कुछ उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ का कहना है कि वो दिखावा कर रही हैं।
क्या बोले लोग लोग?
इस वीडियो के सामने आने के बाद एक यूजर ने लिखा, बहुत सराहनीय कार्य। एक ने लिखा, ''कितना अच्छा है.. दुनिया कुछ भी कह ले आप बहुत खुबसूरत और नेक हैं ईश्वर करे आप हमेशा खुश रहें।'' एक ने लिखा, ''बहुत अच्छा लगा जी।'' एक ने लिखा, ''वीडियो बनाना जरूरी था क्या।'' एक ने लिखा, ''बहुत ही नेक काम दीदू।'' एक ने लिखा, ''ये जो लोग बोलते हैं कुछ उल्टा सीधा उनको बातों को इग्नोर कर देना।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।
वीडियो लीक ने किया परेशान
त्रिशा कर मधु उस वक्त मुसीबत में आ गईं थीं जब उनकी कथित एक्स-रेटेड क्लिप ऑनलाइन लीक हो गई थी। सोशल मीडिया पर इसको काफी देखा गया था और लोग लगातार ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार बना रहे थे। कुछ ऐसे लोग भी थे जो कि उनके समर्थन में थे लेकिन एक्ट्रेस बाद में इसको लेकर काफी कुछ कहा था। इस घटना को अब करीब 3 साल हो चुके हैं और अभिनेत्री अब अपने करियर में आगे ध्यान दे रही है। फिलहाल आप देखिए उनका ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications