होली पर Trisha Kar Madhu का बवाल डांस, आग की तरह वायरल हो रहा Video
Trisha Kar Madhu Holi Dance: त्रिशाकर मधु इस वक्त भोजपुरी इंडस्ट्री की वो अदाकारा हैं जो कि लगातार बड़े बड़े सितारों के साथ काम कर रही हैं। ज्यादातर वो हसीना पवन सिंह के साथ स्क्रीन साझा करती हुई दिखाई देती है जिनको पावर स्टार कहा जाता है।

इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो स्टेज पर लाइव शो करती हुई दिखाई दे रही हैं। बता दें कि ये होली के मौके पर किसी जगह का वीडियो है जो कि खुद त्रिशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।
लगातार वो डांस कर रही हैं और उनके साथ एक लड़का भी दिखाई दे रहा है। भोजपुरिया होली के गानों में ठुमके लगाते दोनों सितारे कमाल का डांस कर रहे हैं। कुछ दिन पहले त्रिशा ने खुलकर बताया था कि वो पटना जा रही हैं और शो होने वाला है। इसके अलावा एक्वा पार्क में उनका शो था।
होली की मुबारकबाद
त्रिशाकर मधु के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग लगातार उनको होली की मुबारकबाद दे रहे हैं। बता दें कि त्रिशाकर मधु की तरफ से फिलहाल किसी तरह का रिएक्शन कमेंट्स पर नहीं आया है। कोई उनको हैप्पी होली कह रहा है तो कोई हार्ट और फायर इमोजी साझा करते हुए अपने प्यार का इजहार कर रहा है। 'होली में बवाल' जैसे गाने पर धमाकेदार डांस करतीं त्रिशा की तारीफें हो रही हैं।
एमएमएस कांड के बाद हुईं थीं मशहूर
त्रिशाकर मधु का एक एमएमएस लीक हुआ था जिसके बाद वो रातों रात मशहूर हो गईं थीं। त्रिशा से इसको लेकर सवाल किए गए थे और उन्होने बताया था कि वो वीडियो उनका बॉयफ्रेंड के साथ लीक हुआ था। सवाल का जवाब देते हुए त्रिशा ने कहा था, ''वो मेरा बॉयफ्रेंड था, उसका नाम सैंडी है। इंडस्ट्री से नहीं है।अगर मुझे नेम फेम ही चाहिए होता तो बहुत ऑफर मिला है इंडस्ट्री से, मैं उन लोगों के साथ जुड़ जाती।'' इसके अलावा भी त्रिशा ने काफी कुछ कहा था। फिलहाल आप देखिए ये डांस वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications















