MMS वायरल होने के बाद अब Trisha Kar Madhu करने जा रही हैं शादी ? मंडप पर रोती आईं नजर, VIDEO

Trisha Kar Madhu Latest Video Viral: भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। त्रिशा कर मधु सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं। बता दें कि त्रिशा कर मधु के जब से MMS वीडियो वायरल हुए हैं तब से वह ज्यादा लाइमलाइट में आने लगी हैं। हालांकि उस समय वह काफी परेशान थीं, लेकिन समय के साथ उन्होंने मूव ऑन किया और फिर से इंटरनेट पर अपने डांस वीडियोज़ शेयर कर तारीफें बटोरीं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा त्रिशा का ये वीडियो
हाल ही में त्रिशा कर मधु ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि त्रिशा कर मधु ना तो डांस करती नजर आ रही हैं और ना ही वह कोई फैशन रील बनाती दिख रही हैं। बल्कि त्रिशा कर मधु फूट-फूट कर रोती नजर आ रही हैं।
त्रिशा की इस रील को देख उड़े लोगों के होश
जी हां, इस वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि त्रिशा कर मधु पीले रंग की साड़ी, हाथ में चूड़ियां हैवी ज्वैलरी और लाल चुनरी पहने मंडप पर बैठी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि त्रिशा अनुराधा पौडवाल के मोस्ट पॉपुलर गाने हाथ सीता का राम को दिया गाने को गाती नजर आ रही हैं। त्रिशा के इस वीडियो को देख लोगों के तो होश ही उड़ गए हैं। बता दें कि त्रिशा के इस वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है।
बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं त्रिशा
त्रिशा कर मधु सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उन्हें 1.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। त्रिशा ना सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं बल्कि वह बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में भी अपना टैलेंट दिखा चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications