फोटो में नजर आ रही ये बच्ची है टॉप की एक्ट्रेस, निरहुआ और खेसारी भी हैं इसके दीवाने, पहचान पाए क्या ?

भोजपुरी सिनेमा में कई ऐसे सितारे हैं जो अलग-अलग जगह से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन फिर भी अपने टैलेंट के दम पर सितारों ने भोजपुरी सिनेमा में अपनी जगह बना ली। बता दें कि भोजपुरी सिनेमा के गाने लोगों के फेवरेट गानों में से एक हैं। वहीं फैन्स के फेवरेट सितारों के गाने आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग लिस्ट में छा जाते हैं। बता दें कि इस तस्वीर में नजर आ रही यह बच्ची आज है भोजपुरी सिनेमा की नामी हसीना। बता दें कि ये हसीना भोजपुरी के नामी एक्टर निरहुआ और खेसारी लाल की भी फेवरेट है। बता दें कि इस हसीना की बचपन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। क्या आप पहचान पाए कि ये हसीना आखिर है कौन ?
व्हाइट कलर की फ्रांक में नजर आ रही यह छोटी बच्ची आज भोजपुरी सिनेमा चमकता सितारा है। इन्होंने बेहद ही कम समय में अपना नाम भोजपुरी सिनेमा में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में लिख गया था। आज हर कोई इस एक्ट्रेस के लेटेस्ट गाने का इंतजार करता है। अगर आप अभी भी इस एक्ट्रेस को नहीं पहचान पा रहे हैं तो बता दें कि यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि आम्रपाली दुबे हैं। आम्रपाली की कई बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं फैन्स को भी आम्रपाली की ये बचपन की क्यूट तस्वीरें बेहद पसंद आ रही हैं।
बता दें कि 1987 में गोरखपुर में जन्मी आम्रपाली दुबे की जोड़ी निरहुआ साथ खूब जमती है। उन्होंने निरहुआ हिंदुस्तानी फिल्म से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया था। इसके बाद वह निरहुआ हिंदुस्तानी 2 और 3 में भी नजर आईं। कामयाबी आम्रपाली के कदम चूमने लगी। इसके बाद वह डोली सजा के रखना, काजल, बॉर्डर, सिपाही, निरहुआ चलल ससुराल जैसी कई फिल्मों में अपना बेहतरीन अभिनय दिखा चुकी हैं। बता दें कि आम्रपाली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टा हैंडल पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।


Click it and Unblock the Notifications