..................... The bhojpuri song 'nathuniya' featuring popular Bhojpuri actress Arshiya Arshi and actor Khesari Lal Yadav has received 304 million views - Hindi Filmibeat

Nathuniya: खेसारी और प्रियंका के संग नाच उठी दुनिया, जब हरमुनिया पे मुनिया के चमकी नथुनिया!

nathuniya

Nathuniya Song:

किसी भी भोजपुरी फिल्म या वीडियो सॉन्ग के पॉपुलर होने के भोजपुरी के मशहूर अभिनेता खेसारी लाल यादव का नाम ही काफी है। आज हम भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की एक ऐसे वीडियो सॉन्ग के बारे में बात करेंगे।

खेसारी लाल यादव के एक सॉन्ग नथुनिया को अब तक 304 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। खेसारी लाल यादव के साथ गाने में अर्शिया अर्शी हैं। भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल ने इस गाने में प्रियंका सिंह के साथ अपनी आवाज दी है। नथुनिया गाने को 2 मई 2022 को सारेगामा भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। लेकिन फैंस को ये गाना इतना पसंद आया है कि वे इसे बार-बार देखने से खुद को रोक नहीं पा रहे। यही कारण है कि इस गाने को अब तक 304 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

यूट्यूब पर इस गाने पर लगभग 1 लाख 30 हजार से अधिक लोगों ने कमेंट किया है और कमेंट करते हुए उन्होंने लिखा है कि खेसारी लाल यादव को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता। दिलचस्प बात ये है कि नथुनिया भोजपुरी गाने को सारेगामा भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर 2 मिलियन से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। खेसारी लाल यादव की पॉपुलैरिटा का इस बात से ही अंदाजा लगा सकते हैं कि उनका कोई भी गाना रिलीज होते ही लाखों फैंस को पसंद आने लगता है।

भोजपुरी एक्ट्रेस अर्शिया अर्शी ने तकरीबन एक हफ्ता पहले नथुनिया गाने का पोस्टर रिलीज करते हुए बताया था कि यह वाकई बहुत अमेजिंग है कि इस गाने को 300 मिलियन से ज्यादा लोगों ने यूट्यूब पर देखा है।

नथुनिया गाने की मेकिंग की डिटेल में बात करें तो इस गाने में लिरिक्स और म्यूजिक दिया है कृष्णा ने और गाने को कंपोज किया है कन्हैया कुमार यादव ने। गाने में कोरियोग्राफी का जिम्मा प्रेम बाबू और विक्रम पासवान के पास था। वहीं एडिटिंग पंकज सोनी की है। जे एस. तिवारी के प्रोडक्शन के तहत नथुनिया गाने को बनाया गया। दिलचस्प बात ये है कि नथुनिया गाना कई ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे जिओ सावन, स्पॉटिफाई, हंगामा, अमेजॉन म्यूजिक, एप्पल, यूट्यूब और गाना जैसे प्लेटफार्म पर उपलब्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X