Namrata Malla: ये हसीना 'लाल घाघरा' पहन गर्दा उड़ा रही है सारे ज़िले मोहल्ले में, मिले लाखों व्यूज!

भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला और भोजपुरी एक्टर-सिंगर पवन सिंह का गाना 'लाल घाघरा' सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, इस गाने ने खूब शोहरत मिल रही है। 6 महीनों में इस गाने को 200 मिलियन से अधिक न्यूज़ मिल चुके हैं। खुद एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बात को फैंस के साथ शेयर करते हुए खुशी जताई। नम्रता ने अपने फैंस और फॉलोअर्स को 200 मिलियन व्यूज के लिए धन्यवाद भी दिया।
आपको बता दें, इस गाने में पवन सिंह और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है और गाने को लिखा है विजय चौहान ने। 'लाल घाघरा' गाने में देखा जा सकता है कि नम्रता मल्ला कैसे अपने हॉट अंदाज से सबको घायल कर रही हैं। ये गाना 14 सितंबर 2022 को रिलीज हुआ था और यह कई ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे हंगामा, विंक, अमेजॉन म्यूजिक, यूट्यूब म्यूजिक, एप्पल, स्पॉटिफाई और जिओ सावन पर भी उपलब्ध है।
ये पहली बार नहीं है जब नम्रता का कोई गाना इतना पॉपुलर हुआ है। कुछ ही दिनों पहले नम्रता ने एक और गाना फैंस के साथ शेयर कर खुशखबरी दी थी कि उसे मिलियन व्यूज मिले हैं। इस गाने में नम्रता मल्ला ने व्हाइट साड़ी पहन एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वे डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को अब तक 9 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं जिसके लिए नम्रता ने अपने फैंस को थैंक्यू भी बोला है और इस वीडियो को पिन टू टॉप किया है।
भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला यूं भी खूब चर्चा में रहती हैं। वे अक्सर अपनी हॉट फोटोज और डांस वीडियो से फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं। हाल ही में नम्रता ने एक स्टेज परफॉर्मेंस का वीडियो भी शेयर किया था जिसे फैंस ने खूब पसंद किया।
इसके अलावा भी Namrata Malla अपने हॉट लुक और बिकिनी लुक से फैंस को उत्साहित करती रहती हैं। नम्रता के सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर नजर डाले तो उनका इंस्टाग्राम उनकी बिकिनी डांस वीडियो से भरा पड़ा है। कहीं वे अपने दोस्तों के साथ नाचती-कूदती नजर आती हैं तो कभी वे हॉट बिकिनी में हॉट फोटोशूट करवाती नजर आती हैं तो कभी बेली डांस करती नजर आती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











