..................... The Bhojpuri song 'Aara Mein' has surpassed 15 million views and Khesari Lal Yadav and Divya Ralhan's new dance number is going viral - Hindi Filmibeat

'Aara Mein':दिव्या रल्हन और खेसारी लाल की जोड़ी ने इंटरनेट पर लगाई आग, 15 मिलियन लोग हुए दीवाने!

Divya Ralhan

भोजपुरी एक्ट्रेस दिव्या रल्हन अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी हॉट डांस वीडियोज के कारण चर्चा में रहती हैं। कभी वे बिकनी और शॉर्ट्स में अपनी वीडियोज पोस्ट करती है तो कभी वे ब्रा और पेंट में पहने नाचती नजर आती हैं।

दिव्या रल्हन के इंस्टाग्राम पर नजर डाले तो उनकी हॉट वीडियोज और फोटो से इंस्टाग्राम भरा पड़ा है। लेकिन आज हम उनके इंस्टा की फोटोज का नहीं बल्कि कुछ हफ्तों पहले उनका रिलीज हुआ भोजपुरी गाना 'आरा में' की बात कर रहे हैं।

'आरा में' गाने को रिलीज हुए लगभग 3 से 4 हफ्ते हो चुके हैं और इतने कम समय में इस गाने को 15 मिलियन से अधिक लोगों ने यूट्यूब पर देखा है। इस गाने में दिव्या रल्हन के साथ भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव है और गाने में आवाज दी है सिंगर शिल्पी राज और खुद भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने। गाने को लिखा है गोलू यादव ने और म्यूजिक दिया है आर्या शर्मा ने।

इस गाने में साफ देखा जा सकता है कि खेसारी और दिव्या दोनों एक दूसरे को चाहते हैं लेकिन दिव्या की शादी किसी और से तय हो जाती है तो खेसारी मंडप में बंदूक लेकर पहुंच जाते हैं। फैंस को जहां खेसारी का टपोरी लुक खूब भा रहा है वहीं दिव्या का हॉट लुक फैंस को आहें भरने पर मजबूर कर रहा है।

बहरहाल, दिव्या रल्हन के सोशल मीडिया पर जलवे ऐसे हैं कि उन्हें सोशल मीडिया पर लगभग ढाई लाख लोग फॉलो करते हैं। इतना ही नहीं , उनकी एक-एक वीडियो पर फैंस हजारों की तादाद में लाइक्स और कमेंट्स की बारिश करते हैं। वही भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला और सूरज सिंह जैसे सितारे भी दिव्या की वीडियोज को लाइक करना नहीं भूलते।

बताते चलें, दिव्या रल्हन को आखिरी बार भोजपुरी डांस नंबर 'ओ छम्मक छल्लो' में सिंगर-अभिनेता राकेश मिश्रा के साथ देखा गया था। रल्हन ने 'ओ छम्मक छल्लो' में अपने डांस से सबका दिल जीत लिया था। इसे आरोही भारद्वाज और खुद अभिनेता ने गाया है। गाने को चंदन यदुवंशी ने लिखा है और छोटू रावत ने संगीत दिया है।

वहीं खेसारी की आगामी सूची में 'संघर्ष 2', 'संघर्ष 2', 'दुल्हनिया लंदन से लाएंगे', 'बोल राधा बोल' और काजल राघवानी के साथ 'बापजी' जैसी कई फिल्में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X