Kili & Neema paul: तंजानिया की इस जोड़ी मे एक बार फिर बनाई इंस्टा रील, चुना पावरस्टार पवन सिंह का ये गाना!

भोजपुरी गानों का जलवा सोशल मीडिया पर दुनिया के कोने-कोने में होने लगा है। तंजानिया के सोशल मीडिया स्टार और भाई-बहन की जोड़ी किली पॉल और नीमा पॉल ने एक बार फिर भोजपुरी गाने पर वीडियो बनाकर ये साबित कर दिया है कि वे भोजपुरी गानों के बहुत बड़े फैन हैं।
इस बार Kili Paul और Neema paul ने भोजपुरी सिनेमा के सिंगर पावरस्टार पवन सिंह के गाने 'दंउरी होई की काम अउरी होई' पर इंस्टा रील बनाई है। दरअसल, इस गाने को ऑडियो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है। इसलिए इस भाई-बहन की जोड़ी ने इस गाने को रील बनाने के लिए चुना। उन्होंने इस रील को पोस्ट करते हुए पवन सिंह को भी टैग किया है।
किली पॉल और नीमा पॉल की इस वीडियो को अब तक 1 लाख 25 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। यहां तक की एक्ट्रेस संभावना सेठ ने भी इस रील को लाइक किया है। फैंस इस वीडियो पर खूब कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोग कमेंट करते हुए इस जोड़ी को बिहार आने के लिए कह रहे हैं। कुछ फैंस वीडियो को बेहतरीन बता रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, अब लग रहा है कि हमारी भोजपुरी इंडस्ट्री पूरे वर्ल्ड में बजने लगी है। गर्व होता है यार की भोजपुरी भाषा इतनी बड़ी हो चुकी है। अब हमारे पवन भैया और खेसारी भैया मिलकर भोजपुरी को बहुत आगे लेकर चले गए हैं❤️👌😘। कुछ फैंस किली पॉल को सुपर बता रहे हैं।
आपको बता दें, इस बार भी किली पॉल और नीमा पॉल वीडियो में अपने ट्रेडिशनल ड्रेसिंग स्टाइल में नजर आ रहे हैं। ये पहली बार नहीं है जब इस जोड़ी ने इस तरह के भोजपुरी गानों पर वीडियो बनाई है। हाल ही में ये जोड़ी भोजपुरी सिंगर नीलकमल और नेहा राज के गाने 'अंगूरे लगबु' पर इंस्टा रील बनाती नजर आई थी। दरअसल, ये गाना इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा था। इसलिए इस भाई-बहन की जोड़ी ने इस गाने को रील बनाने के लिए चुना।
इससे पहले इस जोड़ी ने स्टार भोजपुरी खेसारी लाल यादव के फरिश्ता फिल्म के गाने 'करिया बा दिलवा तोहार' पर भी थिरकते नजर आई ती। फरिश्ता फिल्म का ये गाना 'केसरिया डरेस' सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर हो रहा है और इसे यूट्यूब पर अब तक 4.3 मिलियन से अधिक मिल चुके हैं।
इससे पहले भी वे कई बार भोजपुरी गानों पर थिरकते नजर आए हैं। पवन सिंह के गाने 'धानी हो सब धान' और 'ई का कहा ता' पर भी थिरकते नजर आए थे जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था।


Click it and Unblock the Notifications











