Kili & Neema paul: तंजानिया के सोशल मीडिया स्टार पर चढ़ा भोजपुरी गानों का बुखार, एक बार फिर बनाई रील!

भोजपुरी गानों का जलवा विदेशों में भी होने लगा है। तंजानिया के सोशल मीडिया स्टार और भाई-बहन की जोड़ी किली पॉल और नीमा पॉल ने एक बार फिर भोजपुरी गाने पर वीडियो बनाकर ये साबित कर दिया है कि भोजपुरी गानों के फैंस की कमी नहीं है।
इस बार Kili Paul और Neema paul ने सिंगर नीलकमल और नेहा राज के गाने 'अंगूरे लगबु' पर इंस्टा रील बनाई है। दरअसल ये गाना इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है। इसीलिए इस भाई-बहन की जोड़ी ने इस गाने को रील बनाने के लिए चुना। उन्होंने इस रील को पोस्ट करते हुए नील कमल सिंह को भी टैग किया है।
किली पॉल और नीमा पॉल की इस वीडियो को अब तक 1 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। खुद नील कमल ने भी इस रील को लाइक किया है। फैंस इस वीडियो पर खूब कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोग ये कमेंट कर रहे हैं, कितना अच्छा लगता है जब कोई बाहर के लोग भोजपुरी भाषा के गानों पर वीडियो बनाते हैं। वहीं कुछ फैंस भोजपुरी गानों के लिए अपना प्यार दिखा रहे हैं तो कुछ लोग किली पॉल को सुपर बता रहे हैं।
आपको बता दें, इस बार भी किली पॉल और नीमा पॉल वीडियो में अपने ट्रेडिशनल ड्रेसिंग स्टाइल में नजर आ रहे हैं। ये पहली बार नहीं है जब इस जोड़ी ने इस तरह के भोजपुरी गानों पर वीडियो बनाई है। हाल ही में ये जोड़ी भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के फरिश्ता फिल्म के गाने 'करिया बा दिलवा तोहार' पर भी थिरकते नजर आई ती। फरिश्ता फिल्म का ये गाना 'केसरिया डरेस' सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर हो रहा है और इसे यूट्यूब पर अब तक 4.3 मिलियन से अधिक मिल चुके हैं।
इससे पहले भी वे कई बार भोजपुरी गानों पर थिरकते नजर आए हैं। पवन सिंह के गाने 'धानी हो सब धान' और 'ई का कहा ता' पर भी थिरकते नजर आए थे जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था।
बता दें, नील कमल सिंह और नेहा राज का ये गाना ''अंगूरे लगबु'' इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है और इसका इसका इंस्टा ऑडियो भी मौजूद है।


Click it and Unblock the Notifications











