..................... Tanzania Social Media Influencers Kili Paul and Neema Paul new video dance on Khesari Lal Yadav film Farishta's new song kariya Dress - Hindi Filmibeat

Kili & Neema paul: तंजानिया के सोशल मीडिया स्टार हुए भोजपुरी गानों के फैन, ठुमके लगाता वीडियो हुए वायरल!

Kili & Neema paul

भोजपुरी गानों का जलवा सिर्फ बिहार या यूपी और इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं, भोजपुरी के गाने सोशल मीडिया पर भी आए दिन चर्चा में रहते हैं और उनसे उनकी अलग-अलग वीडियोज वायरल होती रहती है। भोजपुरी गानों का जलवा ऐसा है कि यूट्यूब पर 300 से 400 मिलियन व्यूज गानों को मिलते हैं। लेकिन आज हम भोजपुरी गानों के ऐसे फैंस के बारे में बता रहे हैं जिनके बारे में आप शायद अब तक अनजान हो।

जी हां, हम बात कर रहे हैं तंजानिया के सोशल मीडिया स्टार और भाई-बहन की जोड़ी किली पॉल और नीमा पॉल की। तंजानिया के Kili Paul और Neema Paul ये दोनों ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है और दोनों का अकाउंट इंस्टाग्राम पर वेरीफाई है। दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों स्टार्स को लाखों लोग फॉलो करते हैं।

हाल ही में ये जोड़ी भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के फरिश्ता फिल्म के गाने 'करिया बा दिलवा तोहार' पर थिरकते नजर आए। ये गाना आजकल खूब चर्चा में है। फरिश्ता फिल्म का ये गाना 'केसरिया डरेस' सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर हो रहा है और इसे यूट्यूब पर अब तक 4.3 मिलियन से अधिक मिल चुके हैं।

ये पहली बार नहीं है जब इस जोड़ी ने किसी भोजपुरी गाने पर डांस किया है। इससे पहले वे कई भोजरपुरी गानों पर थिरकते नजर आए हैं। पवन सिंह के गाने 'धानी हो सब धान' और 'ई का कहा ता' पर भी थिरकते नजर आए थे जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था।

इन वीडियोज को फैंस और फॉलोअर्स खूब पसंद कर रहे हैं और लाखों की तादाद में कमेंट भी कर रहे हैं। फैंस को तंजानिया स्टार्स का भोजपुरी स्टाइल इतना पसंद आया कि लाखों लोगों ने इसे लाइक किया है। जहां पवन सिंह की वीडियोज को 11 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया वही कुछ ही घंटों में खेसारी लाल यादव की वीडियोज को हजारों की तादाद में लोग लाइक कर रहे हैं और खूब कमेंट भी लिख रहे हैं। कुछ लोगों ने लिखा कि 'बवाल मचा दिया', 'यू आर रॉकिंग' और बहुत शानदार।

बता दें, खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म फरिश्ता का गाना 'केसरिया डरेस' इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है और इसका इसका इंस्टा ऑडियो भी मौजूद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X