'मानिके मगे हिथे' गाने के भोजपुरी वर्जन ने मचाया धमाल, आग की तरह वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर इन दिनों श्रीलंका की सिंगर योहानी का गाना खूब धमाल मचा रहा हो। अमिताभ बच्चन से लेकर तमाम बॉलीवुड स्टार्स इस गाने पर थिरकने पर मजूबर हो रहे हैं। हर ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम स्टार इस गाने पर वीडियो बनाकर पोस्ट कर रहा है। इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इससे लगा लीजिए कि अब भोजपुरी में भी ये गाना आपको सुनने को मिलेगा।
यूट्यूब पर योहानी के 'मानिके मगे हिथे' गाने का भोजपुरी वर्जन काफी धमाल मचा रहा है। भोजपुरी आर्टिस्ट बिहारी गिप्सी ने भोजपुरी में इस गाने को क्रिएट किया है और इस गाने को शेयर कर पॉपुलैरिटी हासिल की है। यूट्यूब पर अब तक कई लोगों ने इस वीडियो को देखा है और भोजपुरी गाने का लुत्फ उठाया है।

सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक ये गाना 'मानिके मगे हिथे' भोजपुरी वर्जन के नाम से मौजूद है जिसे रंजन द्वारा कंपोज किया गया है। इस गाने के बोल ऋषि अभिषेक, गिप्सी ने लिखे हैं। इस कैची गाने को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें श्रीलंका की सिंगर ने रातोंरात भारत में अपने गाने से पॉपुलैरिटी हासिल की है। 120 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज उनके गाने को मिले। अब देश में हर भाषा में इस गाने को डब किया जा रहा है। लोग इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं।
इंस्टाग्राम रील हो या यूट्यूब शॉर्ट्स, हर तरफ आपको इस गाने की धूम देखने को मिल जाएगी। लोग गाने को काफी पसंद कर रहे हैं और प्यार दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











