'पवन सिंह के साथ सोकर काम करना है..' लड़की ने ऐसा क्या कह डाला? भोजपुरी इंडस्ट्री में मचा बवाल

Girl on Pawan Singh- पवन सिंह चाहते ना चाहते हुए खबरों में बने ही रहते हैं। भोजपुरिया सुपरस्टार को लेकर लोग अक्सर बातें करते रहते हैं। पवन एक ऐसे स्टार हैं जो कि अक्सर ट्रोल होते हैं और उनको महिलाओं के साथ अजीब अजीब हरकतें करने को लेकर काफी खरी खोटी सुननी पड़ती है।
इस वक्त पवन तो नहीं बल्कि एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जो कि पवन सिंह के साथ काम करने और उनके साथ सोने की बात करती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में लड़की ने कई बातें की हैं जो कि शायद पवन सिंह के फैंस के पसंद नहीं आने वाली हैं।
सोकर काम मिलना...
लड़की का कहना है कि वो चाहे तो पवन सिंह के साथ सो कर काम ले सकती है लेकिन वो ऐसा नहीं करेगी। हालांकि ये लड़की कौन है ये किसी को नहीं पता।
लड़की कह रही है, ''अगर हम चाहते ना कि पवन सिंह के साथ सोकर हमें काम करना है तो कोई माई का लाल हमें रोक नहीं सकता। लेकिन ऐसा नहीं है, हम सोचते हैं कि अगर हमारे अंदर टैलेंट है तो अपने टैलेंट से आगे बढ़कर दिखाएंगे। हमें क्या जरूरत है किसी के साथ बेड शेयर करके काम करने का, हमारे व्यूज उन लोगों से कम थोड़ी हैं। हमें भी लोग जानते हैं, चाहे एलबम से जाने चाहें एक्टिंग से जानें चाहें कॉमेडी से।'' ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि पवन सिंह की तरफ से इस वीडियो को लेकर किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
बता दें कि पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं और उनको काफी पसंद किया जाता है। उनको लेकर कहा जाता है कि वो महिलाओं के प्रति ज्यादा आकर्षित रहत हैं। फिलहाल आप देखिए इस लड़की का ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग कमेंट्स कर रहे हैं..


Click it and Unblock the Notifications