बच्ची को जबरदस्ती करने पर पापोन ने दिया बयान, जानिए क्या कहा

By Shweta

Recommended Video

Papon REACTS on forcefully KISSING a minor girl Controversy ! | FilmiBeat

हमेशा अपने गानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले पापोन के ऊपर एक रिएलिटी शो में एक बच्ची को जबरदस्ती किस करने का आरोप लगाया गया। पापोन सोशल मीडिया पर भी आज दिन भर ट्रेंड करते रहे। आपको बता दें कि यह केस सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने किया है।

सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा था और खुद पापोन ने भी होली सेलिब्रेशन का वीडियो फेसबुक पर डाला था। इस पूरे मामले पर पापोन ने अब बयान दिया है।उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया है और कहा है कि अगर ऐसा होता तो वो खुद क्यों वीडियो शेयर करते। आप भी पढ़िए पापोन ने क्या कहा।

पापोन ने साथ ही ये भी लिखा है कि "मैं ये नहीं कह रहा हूं कि मेरी गलती नहीं है। मैंने हो सकता है बस ऐसा कर दिया लेकिन आज के माहौल में एक बच्ची के प्रति प्यार दिखाना जैसा साफ सुथरा विचार भी गलत है। मैं इसके लिए माफी मांगता हूं कि मैं ऐसा कर बैठा लेकिन मुझे अलग-अलग उपनामों से ना बुलाएं। ये सिर्फ मेरी नहीं उस बच्ची के परिवार के भी इज्जत का सवाल है।मैं आपको ये भी बता दूं कि उस बच्ची के परिवार ने साफ साफ कहा है कि जैसा दिखाया जा रहा है असल में वैसा नहीं है। ये सिर्फ गलत कैमरा एंगल की वजह से हुआ है।"

उन्होंने साथ ही ये भी बताया कि उनकी शादी को 14 साल हो गए हैं और उनके दो बच्चे हैं। वो कभी नहीं चाहेंगे कि वो कुछ ऐसा करें जिससे परिवार या बच्चों पर आंच आए। साथ ही ये भी उन्होंने कहा कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो सिर्फ इसलिए डिलीट किया गया क्योंकि इसमें वो बच्ची भी है और ये उसके प्रतिष्ठा का सवाल है।

हालांकि इस मामले में अब आगे क्या कार्रवाई की जाती है ये देखने वाली बात होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X