एक बार फिर गुदगुदाने आ रही है फिल्म 'गरम मसाला'..ये लगाएंगी कॉमेडी का तड़का!

भोजपुरी एक्ट्रेस श्यामली श्रीवास्तव इन दिनों अपनी फिल्म 'गरम मसाला' की शूटिंग गुजरात में कर रही हैं। इस फिल्म वो कॉमेडी करती दिखाई देंगी।

By Shivani Verma

अब तक कई फिल्मों में कई अलग-अलग तरीके की भूमिका से दर्शकों का मनोरंजन करनेवाली अभिनेत्री श्यामली श्रीवास्तव को अब उनके दर्शक कॉमेडी का तड़का लगाते हुए देखेंगी। जी हां.. श्यामली इन दिनों अपनी फिल्म 'गरम मसाला' की शूटिंग गुजरात में कर रही है।

Shyamli Shrivastava

फिल्म का टायटल की जब गरम मसाला है तो फिल्म में कितना मसाला होगा इसका अंदाजा तो लगाया ही जा सकता है। कॉमेडी और फॅमिली ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में श्यामली श्रीवास्तव के साथ आदित्य ओझा, विकास सिंह बिरप्पन, रीतू सिंह, प्रकाश जैस, संजय पांडेय, रत्नेश बर्नवाल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इस फिल्म के निर्माता नीलेश पांडेय है और निर्देशन अजय झा द्वारा किया जा रहा है। यह फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी।

इस फिल्म में श्यामली ने अपने किरदार के बारे में बताया ''मैंने कई फिल्मो में अलग-अलग भूमिकायें निभाई हैं लेकिन इस फिल्म की कहानी जब मैंने सुनी तब मैंने अपना किरदार सुनते ही हां कह दिया क्योंकि इस तरह का किरदार मैं हमेशा से करना चाहती थी और मुझे बहुत ख़ुशी है की मैं इस फिल्म का हिस्सा हूं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X