भोजपुरी धमाका 'होगी प्यार की जीत' का पहला शेड्यूल पूरा!
[भोजपुरी न्यूज] निर्माता राहुल कपूर की फिल्म 'होगी प्यार की जीत' के पहले शेड्यूल की शूटिंग उत्तरप्रदेश के जौनपुर में पूरी हो गयी है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव, स्वीटी छाबड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

उत्तर प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की वजह से फिल्म के पहले शेड्यूल को जल्द खत्म करना पड़ा है। राहुल कपूर ने बताया की फिल्म की बाकी शूटिंग बहुत ही जल्द की जाएगी जिसके बारे में सुचना समय आने पर दी जायेगी।
'साजन की बाहों में' की शानदार शुरुआत.. प्रीमियर में पहुंचे सितारे
'होगी प्यार की जीत' में खेसारी लाल यादव और स्वीटी छाबड़ा के प्यार में अवधेश मिश्रा से खलनायक का काम कराया है निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी ने। जिससे फिल्म में खूब धूम धड़ाका एक्शन हुआ है। फिल्म में ब्रिजेश त्रिपाठी, जुबेर खान, अयाज़ खान और राजन मोदी की भी प्रमुख भूमिकाएं हैं ।


Click it and Unblock the Notifications